DHONI का रिटायरमेंट प्लान आया सामने! क्या 18 मई को हमेशा के लिए छोड़ देंगे IPL? मची खलबली

Dhoni announce retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आधा सफर पूरा हो चुका है, लेकिन क्रिकेट फैंस की नजरें प्वॉइंट्स टेबल से ज्यादा एक चेहरे महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 18 मई की तारीख को लेकर अटकलें तेज हैं। फैंस के बीच चर्चा है कि क्या कैप्टन कूल इसी दिन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे?

क्या 18 मई को धोनी खेलेंगे आखिरी आईपीएल मैच? (Dhoni announce retirement)

धोनी के संन्यास की चर्चाओं को हवा उनके 2021 के एक पुराने वीडियो से मिल रही है। तब धोनी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मेरा आखिरी मैच चेन्नई में ही होगा। मैं चाहता हूं कि फैंस मुझे वहां खेलते हुए देखें और मैं उनके सामने विदाई लूं। 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला उनके घरेलू मैदान चेपॉक पर होना है। मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि धोनी इसी मैच को अपनी विदाई के लिए चुन सकते हैं।

Dhoni 1

इस सीजन में अब तक नहीं उतरे मैदान पर

आईपीएल 2026 में अब तक धोनी एक भी मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे हैं। वे डगआउट में टीम का मार्गदर्शन करते हुए तो दिखे हैं, लेकिन मैदान पर उनकी उपस्थिति बेहद सीमित रही है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी शायद खुद को सीजन के आखिरी चरण के लिए बचाकर रख रहे हैं, ताकि वे फिट रहकर अपने घरेलू फैंस के सामने आखिरी बार पीली जर्सी में उतर सकें।

चेपॉक स्टेडियम और धोनी का रिश्ता किसी खिलाड़ी और मैदान से कहीं बढ़कर है। चेन्नई के फैंस उन्हें 'थाला' (बड़ा भाई/नेता) मानते हैं। चर्चा यह भी है कि धोनी दिल्ली में होने वाले मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे और सीधे चेन्नई के अंतिम मैचों में वापसी करेंगे। यदि 18 मई को धोनी मैदान पर उतरते हैं तो यह क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक पलों में से एक होगा।

फिलहाल धोनी या CSK मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। धोनी हमेशा अपने फैसलों से सबको चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। चाहे 2014 में टेस्ट क्रिकेट छोड़ना हो या 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, उन्होंने कभी भी पहले से शोर नहीं मचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+