'हंटर वाली हसीना' की हॉरर स्टोरी, बिग बॉस रिसॉर्ट था उसके अय्याशी का अड्डा
इंदौर/रायुपर। तस्वीर में आप जिस खूबसूरत हसीना को देख रहे हैं वो बेहद खौफनाक भी है। उसे अब 'हंटर वाली हसीना' कहा जाने लगा है। खतरों से खेलना उसका शौक है और अपनी इस शौक को पूरा करने के लिए वो किसी को भी मुश्किल में डाल सकती है। अब इस हसीना की तलाश पुलिस को है। जी हां इसका नाम सपना साहू है और इसपर छत्तीसगढ़ के एक अफसर और उसके दोस्त को बंधक बनाने का आरोप है। सपना ने इन्हें सिर्फ बंधक ही नहीं बनाया था बल्कि दोनों पर चाकूओं से हमला किया था। VIDEO में देखें इश्क की खौफनाक सजा, बीच सड़क लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

दोनों को पुलिस ने इंदौर के बिग बॉस रिसॉर्ट से बरामद किया है। दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे और शरीर के सारे कपड़े उतरे हुए थे। दोनों दर्द से कराह रहे थे। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई और जब मामले का पता चला तो होश पाख्ता हो गए। बंधक बनाए गये दोनों पीडि़तों की पहचान छत्तीसगढ़ के जिला सूचना अधिकारी श्रीनिवास राव और उनके साथी मुकेश आदित्य के रूप में हुई। श्रीनिवास और उनके साथी मुकेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि सपना साहू ने अपने कुछ साथियों के साथ उन दोनों को फॉर्म हाउस के अंदर बंधक बना कर रखा था। #unfairandlovely: 'हां, हम खूबसूरत हैं, क्योंकि हम सांवले हैं' का मुहिम तेज
'%u0939%u0902%u091F%u0930 %u0935%u093E%u0932%u0940 %u0939%u0938%u0940%u0928%u093E' %u0915%u0940 %u0939%u0949%u0930%u0930 %u0938%u094D%u091F%u094B%u0930%u0940 %u092A%u0922%u093C%u0915%u0930 %u0915%u093E%u0902%u092A %u091C%u093E%u090F%u0902%u0917%u0947 %u0906%u092A
बदले की खौफनाक कहानी
सपना साहू के इस खौफनाक करतूत के पीछे बदले की कहानी है। कुछ वक्त पहले छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव में जिला सूचना अधिकारी के पद पर तैनात श्रीनिवास की मुलाकात सपना साहू से हुई थी। सपना के पास कोई काम नहीं था। लिहाजा बातों ही बातों में श्रीनिवास ने सपना से कहा की अगर वो एक एनजीओ खोल ले और छत्तीसगढ़ के कोडागांव में आकर काम करे तो वो उसकी एनजीओ को सरकारी फंड दिलवा सकते हैं।
चलो तुम्हें इंदौर घुमाती हूं
सपना ने एनजीओ का काम करते हुए करीब एक लाख रुपए खर्च किए। काम के दौरान वहां उसे फायदा नहीं हुआ तो वह श्रीनिवास से मिलने पहुंच गई। सपना ने श्रीनिवास से कहा कि चलो इंदौर घुमाती हूं। इस पर श्रीनिवास मुकेश को लेकर इनके साथ लग्जरी कार से इंदौर आ गए। यहां सपना ने पहले से ही बिग बॉस रिसॉर्ट अपने नाम पर बुक करवा रखा था। यहां पर पहुंचकर रिसॉर्ट में उन्हें बंधक बना लिया और छोड़ने के लिए दो लाख रुपए की मांग की।
जख्म पर रगड़ती थी लाल मिर्च
वसूली के लिए उसने दोनों पर चाकू से वार किए। चाकू पर मिर्ची भी लगी थी। उन्हें हंटर से मारा जाता था। इतना ही नहीं सपना ने इन्हें रास्ते से हटाने के लिए जेसीबी से एक गड्ढा खुदवा लिया। वो बार-बार इन्हें गड्ढे में दफन करने की धमकी देती थी।
सपना ने की थी दो शादियां और रिसॉर्ट था अय्याशी का अड्डा
शुरुआती जांच में पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सपना ने दो शादियां की थीं। उसपर फ्राड का भी मुकदमा दर्ज है जिसकी फाइल पुलिस खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सपना शहर छोड़कर फरार है। वहीं बिग बॉस रिसॉर्ट किसी पांडे नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। सुनसान इलाके में होने से यहां पर कॉल गर्ल को बुलाया जाता था। पुलिस का कहना है कि सपना और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा कि उन्होंने कितने लोगों को अपना निशाना बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications