#unfairandlovely: 'हां, हम खूबसूरत हैं, क्योंकि हम सांवले हैं' का मुहिम तेज
टेक्सास/नयी दिल्ली। तब भी किसी की खूबसूरती होती है तो सांवले रंग की बात जरुर आती है। कई फिल्मी गीतों में भी सांवले रंग की खूबसूरती का जिक्र है। जी हां सांवला रंग भी खूबसूरत होता है और इसी सोच को आगे, बहुत आगे बढ़ाने के लिए टेक्सास यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों ने ऑनलाइन कैम्पेन शुरु किया है। इस कैम्पेन का नाम ''अनफेयर एंड लवली'' है। इस कैंपने के माध्यम से उन महिलाओं को अपनी सेल्फी खींच कर भेजने के लिए कहा गया है जो खुद को सांवले रंग के चलते कम समझती हैं।
#unfairandlovely: '%u0939%u093E%u0902, %u0939%u092E %u0916%u0942%u092C%u0938%u0942%u0930%u0924 %u0939%u0948%u0902, %u0915%u094D%u092F%u094B%u0902%u0915%u093F %u0939%u092E %u0938%u093E%u0902%u0935%u0932%u0947 %u0939%u0948%u0902'
कैंपेन में कहा गया है कि फोटो भेजने से पहले 'हां, हम खूबसूरत हैं, क्योंकि हम सांवले हैं' स्लोगन लिखें। ये ऑनलाइप कैंपेन अब भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के 21 साल के छात्र पॉक्स जोन्स ने बताया कि उन्होंने अपनी दो दोस्तों की कहानी सुनकर यह कैम्पेन शुरू किया। उन्होंने बताया कि दरअसल, मेरी दोस्त मिरुशा और यानुशा श्रीलंका की हैं। मैं जब उनकी फोटो क्लिक कर रहा था, तब उन्होंने बताया था कि कैसे उनके रंग को लेकर गंदे कमेंट किए जाते थे।
#unfairandlovely: '%u0939%u093E%u0902, %u0939%u092E %u0916%u0942%u092C%u0938%u0942%u0930%u0924 %u0939%u0948%u0902, %u0915%u094D%u092F%u094B%u0902%u0915%u093F %u0939%u092E %u0938%u093E%u0902%u0935%u0932%u0947 %u0939%u0948%u0902'
इसके बाद मैंने उनकी फोटो खींची और उसके नीचे दोनों बहनों ने लिखा- 'रंगभेद सामाजिक बुराई है।' उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली और देखते ही देखते सांवले रंग की महिलाएं जुड़ने लगीं। इसके बाद हम तीनों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग 'अनफेयर एंड लवली' कैम्पेन शुरू कर दिया। पॉक्स कहते हैं, "यह सांवली महिलाओं के लिए साझा मंच है, जिसका मकसद स्किन कलर को लेकर होने वाला भेदभाव खत्म करना है।" उल्लेखनीय है कि अब तक हजारों सांवली लड़कियां इससे जुड़ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications