सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र इलाके में एक मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि सुरक्षाबलों ने काफी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन के बाद मारे गए सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

ये भी पढे़ं: यूपी के देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसा कांड, बालिका गृह से छुड़ाई गईं 24 लड़कियां

Chhattisgarh: 14 naxals killed in an encounter with security forces near Sukma

बताया जा रहा कि ये मुठभेड़ सोमवार को सुबह हुई और इसे गोलापल्ली और कोंटा थाना क्षेत्र एरिया में डीआरजी के साथ एसटीएफ ने अंजाम दिया। सयुंक्त ऑपरेशन में 14 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया गया। जबकि इन सभी के शव के बरामद भी कर लिए गए है। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने 16 हथियार बरामद किए। इसके अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए गए है।

कुछ दिनों पहले ही राजनांदगांव में आईटीबीपी और छत्तीसगढ़ पुलिस की सयुक्त कार्रवाई में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली जरीना को मार गिराया गया था। जरीना पोटाई बस्तर के बीजापुर की रहने वाली थी और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। जबकि जरीना मानपुर सब डिविजन में सक्रिय रहा करती थी।

ये भी पढे़ं: एक पुल ने बदली खूंखार माओवादी जोड़े की जिंदगी, 10 साल जंगल में बिताने के बाद छोड़े हथियार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+