चेन्नई में होर्डिंग गिरने से लड़की की मौत के बाद हंगामा, AIADMK ने दी सफाई

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में एक दर्दनाक हादसे में 23 साल की लड़की की मौत हो गई थी। इस लड़की पर कथित तौर पर एआईएडीएमके का अवैध रुप से लगा बैनर आ गिरा था, जिससे लड़की सड़क पर गिर पड़ी, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया और लड़की मौत हो गई थी। इसको लेकर डीएमके प्रमुख स्टालिन से सत्ताधारी दल एआईएडीएमके पर आरोप लगाए थे। वहीं, अब पूरे मामले पर एआईएडीमके की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।

Chennai: 23 yrs old girl died after aiadmk banner fell on her, party clarifies

इस घटना को लेकर लग रहे आरोपों पर एआईएडीएमके की तरफ से बयान आया है। एआईएडीएमके का कहना है, 'कैडर्स को ऐसे बैनर या पोस्टर नहीं लगाने चाहिए जो जनता के लिए असुविधा का कारण बने। कुछ अतिउत्साही कैडर्स सोसायटी और आम जनता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को जाने बिना ऐसे पोस्टर लगा देते हैं।'

इस घटना के बारे में बताया जा रहा कि दक्षिण चेन्नई के पल्लीकरनई में दोपहर करीब ढाई बजे युवती परीक्षा देकर घर लौट रही थी, तभी सड़क पर लगा AIADMK के एक नेता का बैनर उसके ऊपर आ गिरा। पोस्टर गिरने से लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। ठीक उसी समय पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान सुबाश्री पुत्री रवि निवासी क्रोमपेट के तौर पर हुई।

डीएमके ने लगाए सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लड़की को क्रोमपेट सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, सुबाश्री एक बीटेक ग्रेजुएट थी। वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहती थी। इस घटना के सामने आने के बाद डीएमके प्रमुख स्टालिन ने सत्ताधारी दल और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+