GPT-4 की लिस्ट के बाद Jobs पर मंडराया खतरा? 20 नौकरियों में इंसानों को कर सकता है रिप्लेस

GPT-4 से उन नौकरियों को लिस्टेड करने के लिए कहा, जिनमें यह इंसानों की जगह ले सकता है। इसके बाद चैटबॉट ने 20 नौकरियों की लिस्ट जारी की, जिसे देखकर कोई भी आश्चर्य में पड़ सकता है।

symbolic image

GPT-4: OpenAI ने हाल ही में GPT-4 लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT का एक एडवांस वर्जन है। इसके रिलीज के बाद से ही चैटबॉट अपनी क्षमताओं को लेकर सुर्खियों में छा गया है। नए चैटबॉट ने जीआरई, एलएसएटी, एसएटी और अन्य विभिन्न परीक्षाओं में सफल होकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद टेक्नोलॉजी ने अरबपति एलोन मस्क का भी ध्यान आकर्षित किया। ऐसे में अब एआई चैटबॉट नौकरियों के बारे में एक ट्वीट के बाद फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, इन नौकरियों में चैटबॉट इंसानों की जगह ले सकता है।

20 नौकरियों में इंसानों की जगह ले सकता है GPT-4
दरअसल, एक पोस्ट में दिखाया गया है कि एक इंजीनियर GPT-4 से उन नौकरियों के बारे में पूछ रहा है जिन्हें वह बदल सकता है, और चैटबॉट उनमें से 20 नौकरियों की लिस्ट जारी करता है, जिनमें वह इंसानों की जगह ले सकता है। मशीन लर्निंग इंजीनियर रोवन चेउंग (Rowan Cheung) ने GPT-4 के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि, '20 नौकरियां जिनमें इंसानों की जगह लेंगे जीपीटी-4'

इन नौकरियों की जारी की लिस्ट
GPT-4 ने 20 नौकरियों की लिस्ट देकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। इन नौकरियों में- डाटा एंट्री क्लर्क, कस्टमर केयर रिप्रेजेंटेटिव, प्रूफरीडर, पैरालीगल, बुककीपर, ट्रांसलेटर, कॉपीराइटर, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, अपॉइंटमेंट शेड्यूलर, टेलीमार्केटर, वर्चुअल असिस्टेंट, ट्रांसक्रिप्शनिस्ट, न्यूज रिपोर्टर, ट्रैवल एजेंट, ट्यूटर, टेक्निकल सपोर्ट एनालिस्ट, ईमेल मार्केटर, कंटेंट मॉडरेटर, रिक्रूट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- एलन मस्क ने ChatGPT को बताया परमाणु बम से भी अधिक खतरनाक, AI प्रोजेक्ट छोड़ने का कारण भी बताया

Recommended Video

      Artificial Intelligence मानवता के लिए खतरा नहीं? Robot ने अखबार में लिखा लेख | वनइंडिया हिंदी

      जटिल भाषाओं को समझना अभी भी होगा मुश्किल
      GPT-4 ने उन विशिष्ट मानवीय विशेषताओं की पहचान की, जिनका वह इन नौकरियों में इस्तेमाल कर सकता है। जैसे कि भाषा प्रवीणता, आलोचनात्मक सोच, विस्तार पर ध्यान देना और समस्या-समाधान। उदाहरण के लिए, यह बहुत तेज और सटीक हो सकता है। यह लोगों की भावनाओं को समझ सकता है, यह छोटे विवरणों पर ध्यान दे सकता है, यह शोध कर सकता है और सूचनाओं को व्यवस्थित कर सकता है, यह संख्याओं और भाषाओं के साथ अच्छा है, यह रचनात्मक हो सकता है और अच्छा लिख सकता है, यह डेटा का विश्लेषण कर सकता है। हालांकि, चैटबॉट के लिए जटिल मानवीय भावनाओं को समझना अभी भी बहुत मुश्किल होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+