Chandranath Rath Murder LIVE: मैंने ममता बनर्जी को हराया, इसलिए मेरे पीए को मारा-सुवेंदु अधिकारी

Chandranath Rath Murder LIVE: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा लगातार जारी है, बुधवार देर रात एक हत्या ने पूरे राज्य में उस वक्त सनसनी फैल गई जब BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और उनके PA चंद्रनाथ रथ की उत्तरी 24 परगना में गोली मारकर हत्या कर दी गई , जेपी की ओर से इसे "टारगेट किलिंग" करार दिया गया तो वहीं टीएमसी ने हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Chandranath Rath murder LIVE

LIVE Feed
May 07, 2026, 3:40 PM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: मैंने ममता बनर्जी को हराया, इसलिए मेरे पीए को मारा-सुवेंदु अधिकारी

मैंने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है इसलिए उन लोगों ने चंद्रनाथ को मार दिया:सुवेंदु अधिकारी
May 07, 2026, 2:39 PM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: सरकार बदली लेकिन हालात नहीं बदले:अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "बंगाल में कानून की हालत देखिए, यहां गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है। दरिंदों के पनपने के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है, चुनाव के नतीजों के बाद जब लोग शांति की उम्मीद कर रहे थे तब भी हम खून-खराबा होते देख रहे हैं। नई सरकार को यह देखना चाहिए, भाजपा की ओर से यह भरोसा दिलाया गया था कि बंगाल में भय का माहौल नहीं रहेगा... लेकिन बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता के PA की ही हत्या हो जाती है, इसका मतलब है कि बंगाल जहां था वहीं है। सरकार बदली लेकिन हालात नहीं बदले...दोषी को सख्त से सख्त सज़ा हो और सभी को पता होना चाहिए कि दरिंदे किस पार्टी से है। यह बहुत दर्दनाक घटना है, अपराधी को सज़ा होनी चाहिए। मामले की जांच होनी चाहिए।"
May 07, 2026, 2:04 PM IST

Chandranath Rath: 'कल दो बजे तक तो हम साथ ही थे'

Chandranath Rath Murder: 'कल दो बजे तक तो हम साथ ही थे',कहकर रो पड़ा चंद्रनाथ का भाई, कलेजा चीर देगा ये Video
May 07, 2026, 2:03 PM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: खून-खराबा देखकर मैं स्तब्ध-TMC नेता गौतम देब

यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि एक युवक—और वह भी जो भारतीय वायु सेना का कर्मचारी था—की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। हम एजेंसियों से इस हत्या के पीछे के मकसद की जाँच के लिए निष्पक्ष जाँच की मांग करते हैं। इस तरह का खून-खराबा देखकर मैं स्तब्ध रह गया-TMC नेता और सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब
May 07, 2026, 2:00 PM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: जनता को सतर्क रहना चाहिए: BJP नेता शंकर गुछैत

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर BJP नेता शंकर गुछैत ने कहा, “यह बेहद दुख की बात है… वह बहुत बुद्धिमान थे… TMC की हिंसक राजनीति का अंत होना चाहिए… इस अपराध के लिए जो भी ज़िम्मेदार है, उसे सज़ा मिलनी चाहिए। जनता को सतर्क रहना चाहिए… मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”
May 07, 2026, 12:25 PM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: सीबीआई करे चंद्रनाथ की हत्या की जांच-सौगत रॉय

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है। हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। हम मांग करते हैं कि इस मामले में यथासंभव कड़ी कार्रवाई की जाए—जिसमें अदालत की निगरानी में CBI जांच भी शामिल हो—और इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के गिरफ्तार किया जाए। लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा के लिए बिल्कुल भी कोई जगह नहीं है... हमारा (TMC) इस घटना से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है... यह चुनाव के बाद हो रही हिंसा का ही एक हिस्सा है...
May 07, 2026, 12:02 PM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: चंद्रनाथ के शव का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम होगा

चंद्रनाथ के शव का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम होगा जिसके लिए 3 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।
May 07, 2026, 11:57 AM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: 'बीजेपी की सरकार बनने दीजिए, दोषियों को सजा जरूर मिलेगी'

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर UP सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर कहते हैं, "यह एक दुखद घटना है। बंगाल की जनता ने BJP को दो-तिहाई बहुमत इसलिए दिया था ताकि बंगाल में जिस तानाशाही के लिए वह जाना जाता था, उसे खत्म किया जा सके। वहाँ ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन एक बार सरकार बन जाने और कानून का राज स्थापित हो जाने के बाद, इन लोगों पर लगाम कसी जाएगी। ठीक वैसे ही, जैसे उत्तर प्रदेश में हालात थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ठीक कर दिया; उसी तरह, वहाँ सरकार बनने के बाद अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।"
May 07, 2026, 11:40 AM IST

Chandranath Rath Murder LIVE: CID पहुंची घटनास्थल पर

CID पश्चिम बंगाल की एक टीम उस जगह पर जांच कर रही है, जहां कल रात मध्यमग्राम के पास BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
May 07, 2026, 11:21 AM IST

Chandranath Rath: 'मेरे बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा'

Chandranath Rath: 'मेरे बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा', मां की चीख सुन कांप उठा बंगाल, कहा-कोख सूनी हो गई
May 07, 2026, 11:20 AM IST

Chandranath Rath murder LIVE: हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया

फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है।
May 07, 2026, 11:11 AM IST

चंद्रनाथ हत्याकांड: मुख्य हमलावर फरार

चंद्रनाथ हत्याकांड में 3 आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और मुख्य हमलावर फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+