चंदा कोचर केस: SEBI से मिलकर सेटलमेंट करना चाहता है ICICI बैंक

नई दिल्ली। सेबी चेयरमैन अजय त्यागी ने बताया है कि कथित नियामक चूक मामले में ICICI बैंक सेबी से सेटलमेंट की बात कर रहा है। बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर, वीडियोकॉन ग्रुप और नुपावर रेनेवेबल्स कंपनी के मालिक और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर इस मामले में शामिल हैं।

Chanda Kochhar case: ICICI Bank wants to settle with SEBI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन त्यागी ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक ने इस मामले की जांच में कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है। वहीं, ICICI बैंक के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सेबी के कारण बताओ नोटिस का जवाब भेज दिया गया है। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि उनकी तरफ से इस मामले के निपटारे के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: राफेल डील में अनियमितता की शिकायत लेकर CAG पहुंची कांग्रेस

सेबी ने 24 मई, 2018 को चंदा कोचर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सेबी द्वारा ये नोटिस एससीआर के नियम 4(1) (जांच अधिकारी की तरफ से जुर्माना जांच और इसकी प्रक्रिया) नियम 2005 के तहत भेजा गया था। हालांकि उस वक्त कोचर और बैंक दोनों इस बात पर कायम रहे कि इस प्रकार कोई नियामक उल्लंघन नहीं हुआ और ना ही कोचर को उनके पति द्वारा विशिष्ट व्यापार लेनदेन के बारे में कोई जानकारी थी।

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, सील मकान का ताला तोड़ने पर भेजा नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+