राफेल डील में अनियमितता की शिकायत लेकर CAG पहुंची कांग्रेस

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कैग को ज्ञापन सौंपा और राफेल डील में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की। कांग्रेस लगातार राफेल डील की जांच जेपीसी से कराए जाने की मांग कर रही है। राफेल को लेकर यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी ने भी मंगलवार को पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर हमला बोला था।

congress delegation meets CAG over rafale deal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने कैग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है जो राफेल की खरीद में अनियमितताओं को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले को कैग द्वारा देखा जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा था कि सीवीसी और कैग दोनों को इस डील से जुड़े कागजात मंगाकर जांच करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी गैंगरेप: पुलिस के रवैये से गांव में दहशत, घरों में दुबके लोग, कइयों ने घर छोड़ा

इसके पहले मंगलवार को पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा था और कहा था कि अगर डील इतनी सस्ती थी तो 126 राफेल के बदले केवल 36 विमान की खरीद क्यों की गई? उन्होंने कहा था कि इस डील के दौरान देश की सुरक्षा से समझौता किया गया। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि अगर वायुसेना को 126 विमानों की जरूरत थी तो क्यों यूपीए सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर 36 विमानों की खरीद की गई।

ये भी पढ़ेंं: लगातार गिरावट के बाद मजबूत हुआ रुपया, 72.54 का हुआ एक डॉलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+