चंदा कोचर और पति दीपक की गिरफ्तारी के चलते बेटे की शादी स्थगित, जैसलमेर में हुई सभी बुकिंग कैंसिल
गिरफ्तारी के चलते चंदा कोचर के बेटे की शादी के लिए जैसलरमेर में हुई सभी बुकिंग को कैसिल कर दिया है। वहीं, शादी की डेट भी 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दी गई है।

ICICI बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को लोन फ्रॉड केस में बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उनके बेटे की शादी के लिए जैसलरमेर में हुई बुकिंग को कैंसिल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के दो महंगे प्राइवेट होटलों में 15 से 18 जनवरी तक होने वाली चंदा और दीपक के बेटे अर्जुन की शादी समारोह 3 महीनों के लिए टाल दी गई है।
कोचर के बेटे की शादी के लिए जिन दो होटलों में बुकिंग की गई थी वहां के अधिकारियों और ट्रैवल एजेंटों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस शादी के लिए जिस इवेंट कंपनी को रखा गया था। उसने फिलहाल सभी बुकिंग कैंसिल कर दी हैं। वहीं, मेहमानों के लिए बुक की गई 150 लग्जरी कारों को भी मना कर दिया गया है। अधिकारियों और ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक यह फैसला चंदा कोचर और उकने पति की गिरफ्तारी की वजह से लिया गया है।
Recommended Video

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी की जिम्मेदारी मुंबई की एक इवेंट कंपनी को दी गई थी। शादी को लेकर पिछले तीन महीने से काम चल रहा था। चार्टर फ्लाइट, फूलों की सजावट, संगीत सहित शादी की तैयारी जोरों पर थी, लेकन गिरफ्तारी के बाद से सभी कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले कोचर ने मेहमानों को व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से 7 जनवरी को प्री मैरिज पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। प्री मैरिज पार्टी मुंबई के ताज होटल में होनी थी।
आपको बता दें कि कोचर दंपति के दो बच्चे अर्जुन और आरती हैं। 26 साल के अर्जुन ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बता दें कि पूर्व सीईओ चंदा, उनके व्यवसायी पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को सीबीआई ने 10 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये भी पढ़ें- ICICI- Videocon Loan Case: चंदा कोचर और उनके पति की बढ़ी मुश्किलें, 3 दिन की CBI रिमांड पर दंपति












Click it and Unblock the Notifications