केंद्र सरकार ने लिया किसानों के हित में फैसला, उर्वरकों पर बढ़ाई 28 हजार करोड़ रुपए सब्सिडी

नई दिल्ली, अक्टूबर 18। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने ये तय किया है कि उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई जाएगी और उनकी कीमत नहीं बढ़ेंगी। मनसुख मंडाविया ने बताया कि केंद्र ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ा दी है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उर्वरकों की कीमत बढ़ने के बावजूद भी उसी दर पर उर्वरक खरीद सकें।

mansukh mandaviya

उर्वरकों पर बढ़ी 28000 करोड़ रुपए सब्सिडी

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एनपीके उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि डीएपी पर सब्सिडी 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,650 रुपये कर दी गई है, जबकि यूरिया पर 1,500 रुपये से बढ़ाकर सब्सिडी 2,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा एनपीके उर्वरक पर 900 रुपये से 1,015 रुपये और एसएसबी पर 315 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये कर दी गई है। कुल मिलाकर मोदी सरकार ने रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए उर्वरकों पर 28000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है ताकि किसानों पर कोई अनुचित बोझ न पड़े और किसान बिना किसी कठिनाई के अपनी फसल उगा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+