सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे जस्टिस केएम जोसेफ, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
Recommended Video

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश मंजूर करने के साथ ही लंबे समय से चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और ओडिशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विनीत सरन के साथ-साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की कोलेजियम की सिफारिश मंजूर कर ली है।
ये भी पढे़ं: 17 पार्टियों ने चुनाव आयोग से की अपील, 2019 में बैलेट पेपर से हो मतदान

सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी बार जस्टिस जोसेफ के नाम की सिफारिश की
सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने दूसरी बार जस्टिस जोसेफ के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। जबकि, पहली बार जब सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस केएम जोसेफ का नाम भेजा था सरकार ने उसे लौटा दिया था। इसके बाद से ही इस मामले पर गतिरोध बना हुआ था।

सरकार ने पहली सिफारिश पर आपत्ति जताई थी
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ के नाम की पहली सिफारिश पर एतराज जताते हुए मोदी सरकार ने वापस भेज दिया था। इसके बाद मई में दोबारा पांच सदस्यीय कोलेजियम की इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में आंध्र एवं तेलंगाना हाईकोर्ट, कलकत्ता, राजस्थान हाईकोर्ट के जजों को सुप्रीम कोर्ट में फेयर रिप्रेजेंटेशन के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश पर भी फैसला टल गया था।

जस्टिस जोसेफ के नाम पर लंबे समय तक चला गतिरोध
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जस्टिस जोसेफ की प्रोन्नति संबंधी कलीजियम की सिफारिश उसके पास पुनर्विचार के लिए लौटा दी थी। सरकार ने कहा था कि यह प्रस्ताव शीर्ष अदालत के मापदंड के अनुरूप नहीं है और सुप्रीम कोर्ट में केरल का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है। जबकि जस्टिस इंदु मल्होत्रा के नाम को सरकार ने मंजूरी दे दी थी।
ये भी पढ़ें: NRC: असम से आने वाले अवैध नागरिकों की धरपकड़ के लिए मणिपुर सरकार सख्त, 29 लोग धरे गए












Click it and Unblock the Notifications