June 2026 School Holidays: जून में छुट्टियों की बहार, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
June 2026 School Holidays: जून 2026 का महीना देशभर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप लेकर आया है लेकिन राहत की बात ये है कि इस महीने भी कई राज्यों में समर वेकेशन चलते रहेंगे। दऱअसल कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद सरकारों ने छुट्टियों का ऐलान किया है, जबकि कुछ राज्यों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।
हालांकि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में छुट्टी का कैलेंडर अलग-अलग है।

दिल्ली-NCR में 30 जून तक छुट्टी
दिल्ली-NCR के सरकारी और कई निजी स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे यानी छात्रों को लगभग 50 दिनों का लंबा अवकाश मिला हुआ। शिक्षा विभाग ने इस दौरान कुछ कक्षाओं के लिए रेमेडियल क्लासेज की भी योजना बनाई है, लेकिन सामान्य पढ़ाई बंद रहेगी।
बिहार में 20 दिन का समर ब्रेक
बिहार में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 20 जून 2026 तक रहेंगी। राज्य शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार इस दौरान सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
हरियाणा में 30 जून तक अवकाश घोषित
हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक अवकाश घोषित किया है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार कई सरकारी स्कूलों में छुट्टियां 25 मई से ही शुरू कर दी गई थीं। राज्य सरकार ने स्कूलों को गर्मी से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

पंजाब में जुलाई में खुलेंगे स्कूल
पंजाब में भी गर्मी का असर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसी वजह से स्कूलों की छुट्टियां मई के अंतिम सप्ताह से शुरू कर दी गई हैं और जुलाई की शुरुआत में स्कूल खुलने की संभावना है।
राजस्थान में 20 जून तक स्कूल बंद
राजस्थान के अधिकांश स्कूल 17 मई से 20 जून 2026 तक बंद रहेंगे। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में छात्रों को गर्मी से राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।
क्यों बढ़ाई जा रही हैं छुट्टियां?
विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों पर हीटवेव का असर सबसे ज्यादा पड़ता है। लगातार तेज धूप, डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने या स्कूल टाइमिंग बदलने का फैसला किया है। IMD ने भी जून के शुरुआती हफ्तों में कई राज्यों में गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है।














Click it and Unblock the Notifications