NRC: असम से आने वाले अवैध नागरिकों की धरपकड़ के लिए मणिपुर सरकार सख्त, 29 लोग धरे गए
नई दिल्ली। असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेन का फाइनल ड्राफ्ट् तैयार होने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि असम और आसपास के राज्यों से हमारे राज्य में कितने अवैध नागरिक आए हैं। हमने प्रदेश में अवैध नागरिकों के प्रवेश को वर्जित करने के लिए कई पुख्ता कदम उठाए हैं, इसके लिए दो कमेटियों का गठन किया गया है, जोकि राज्य स्तर की है और जिला स्तर की है और हर स्तर पर यह कमेटी इस बात की जांच कर रही है कि प्रदेश में अवैध नागरिकों का प्रवेश ना हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से सरकार को पता चला है कि कुछ अवैध प्रवासी इंफाल में हवाई रास्ते से आए हैं, लिहाजा राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के भीतरर चेक प्वाइंट बना दिया है, जिससे कि उनके इंफाल के भीतर घुसने पर रोक लगाई जा सके। आज हमने 29 लोगों की पहचान की है जोकि अवैध नागरिक हैं और प्रदेश के स्थायी नागरिक नहीं है, पुलिस लगातार इस मसले पर नजर बनाए हुए हैं।
इस मसले पर लोगों से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों से अपील की है कि प्रदेश के हित के लिए वह प्रदेश की बेहतरी के लिए अपने आंदोलन को वापस ले लें। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह ऐसा माहौल बनाए जिससे कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को अवैध नागरिकों की पहचान करने और मदद मिल सके। आपको बता दें कि असम में एनआरसी के फाइनल ड्राफ्ट में 40 लाख से अधिक अवैध नागरिक पाए गए हैं, जोकि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं, इस ड्राफ्ट के सामने आने के बाद लगातार इसपर हंगामा चल रहा है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications