Good News: किसानों को DAP के भारी बैग से मिलेगी मुक्ति, भारत सरकार ने नैनो डीएपी को दी मंजूरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मानसुख मंडविया ने ट्वीट कर बताया कि, भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डीएपी को भी मंजूरी दे दी है। अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा।

Delhi: किसानों को अब डीएपी (DAP) के बड़े-बड़े पैकेट कंधों पर लादकर खेतों में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी है। भारत सरकार ने नैनो डीएपी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मानसुख मंडविया ने बताया कि, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के पीएम मोदी के संकल्प के तहत इस उपलब्धि से किसानों को बड़ा फायदा होगा।
नैनो डीएपी की मंजूरी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ट्वीट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मानसुख मंडविया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि, उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक ओर बड़ी उपलब्धि! भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे लिखा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है। अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा।
इफको के एमडी ने भी किया ट्वीट
दरअसल, कृषि को बढ़ावा देने के लिए IFFCO के नैनो डि-अमोनिया फॉस्फेट (DAP) को केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया है और उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO) में अधिसूचित किया गया है। इफको के एमडी यूएस अवस्थी (IFFCO MD U S Awasthi) ने ट्वीट कर कहा कि, IFFCO के नैनो DAP को कृषि मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया है और इसके उत्साहजनक परिणामों के आधार पर उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO) में सूचित किया गया है।
Recommended Video
कितने रुपए होगी नैनो डीएपी की एक बोतल की कीमत
अवस्थी ने कहा कि, 'IFFCO नैनो DAP भारतीय कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम चेंजर का काम करेगा। उन्होंने बताा कि, इसके संयंत्र को पारदिप, कलोल और कंदला में स्थापित किया जा रहा है। इस साल जुलाई से उत्पादन शुरू किया जाएगा। दिसंबर में अवस्थी ने कहा था कि IFFCO जल्द ही नैनो DAP 600 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर की बोतल लॉन्च करेगा, एक ऐसा कदम जो भारत को विदेशी मुद्रा को बचाने और सरकारी सब्सिडी को कम करने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications