PM Kisan 13th Installment: अकाउंट में नहीं आए 13वीं किस्त के पैसे? 2 हजार रुपए के लिए अभी करें ये कार्य
अगर आपके अकाउंट में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो घबराएं नहीं, हेल्पलाइन डेस्क से सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। या फिर यहां दिए गए टिप्स को फॉलो करें।

PM Kisan 13th Installment: पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त की धनराशि जारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की किस्त अकाउंट में भेज दी है। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के जरिए प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। अगर आपके खाते में योजना के पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं, आइए जानते हैं धनराशि प्राप्त करने के लिए आपको क्या करना होगा...
इन कारणों से रुकती है योजना की धनराशि
दरअसल, उन्हीं लाभार्थियों की किस्त रोकी गई है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं कराई है। हालांकि, सरकार की ओर से किस्त जारी करने से पहले समय-समय ई-केवाईसी कराने को लेकर किसानों को जागरूक किया गया था, लेकिन फिर भी जिन किसानों ने अलग-अलग कारणों के चलते ई-केवाईसी नहीं कराई है, और जिनकी राशि अटक गई है, वे अब योजना की वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर लें।
13वीं किस्त की धनराशि प्राप्त करने के लिए क्या करें
कई बार ऐसा भी होता है कि किसान आवेदन करते समय गलत जानकारी भर देते हैं, अक्सर ये गलतियां आधार नंबर और अकाउंट नंबर दर्ज करते समय होती हैं। अगर आपकी किस्त भी इन्हीं गलतियों के कारण रुक गई है, तो सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. यहां आपको राइट साइड में दिख रहे फॉर्मर कॉनर्र पर क्लिक करना है। इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें। अब आधार नंबर, अकाउंट नंबर और फोन नंबर आदि दर्ज करें। इसके बाद गेट डेटा पर क्लिक करें। अब दर्ज की गई सारी जानकारी आपके सामने होगी, जहां भी गलती नजर आए उसे ठीक कर लें।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: रायथु भरोसा योजना के तहत 51 लाख किसानों को मिलेंगे 1,090 करोड़ रुपये
पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें ई-केवाईसी
Recommended Video
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर पर जाकर eKYC टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा।
- इसके बाद सर्च टैब पर क्लिक करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी सबमिट पर क्लिक करें।
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications