नहीं रही सेलीब्रिटी शेफ और महिलाओं की आदर्श तरला दलाल

तरला दलालअपने पीछे अपने बनाए 17,000 से अधिक पकवानों की एक विरासत छोड़ गई हैं। शाकाहारी भोजन बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली दलाल पाकशास्त्र पर 100 से अधिक किताबें लिख चुकी हैं। इन किताबों की 30 लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। उन्हें वर्ष 2007 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था।
तरला दलाल के निधन पर देश की जानी-मानी हस्तियों समेत आम लोगों ने गहरा शोक जताया है। कुछ लोगों ने ट्विटर औऱ फेसबुक पर तरला दलाल के आत्मा की शांति के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना की है। लोगों ने लिखा है कि तरला दलाल केवल एक शेफ नहीं बल्कि महिलाओं के लिए आदर्श थीं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख से लड़ने की शक्ति प्रदान करे।












Click it and Unblock the Notifications