CDS Bipin Rawat: बिपिन रावत की पत्नी भी हेलीकॉप्टर में कर रही थीं सफर, जानिए कौन-कौन था मौजूद
नीलगिरी, 08 दिसंबर। तमिलनाडु में आज (बुधवार) भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों का निधन हो गया। वहीं भारतीय वायु सेना की तरफ से हादसे के जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवाल लोगों की लिस्ट भी सामने आई है।

हेलीकॉप्टर में ये लोग थे सवार
दुर्घटनाग्रस्त Mi-17V5 हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं। उनके अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, ले. क. हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक. जितेंद्र कुमार, ले. नायक विवेक कुमार, ले. नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की लिस्ट सामने आई है जिसमें इन नामों और उनके पदों को देखा जा सकता है।
Recommended Video

हेलीकॉप्टर में चालक दल सहित 14 लोग सवार
हालांकि अभी वायु सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें बताया गया कि Mi-17V5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर में चालक दल सहित 14 लोग सवार थे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटना के संबंध में संसद में बयान देंगे।

हादसे में 14 शव बरामद हुए
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 14 शव बरामद हुए हैं, घने जंगल में दुर्घटना होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं। दुर्घटनास्थल से बरामद शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

जब हादसा हुआ उस दौरान मौसम भी था खराब
सूत्रों का कहना है कि जिस समय हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हुआ, उस दौरान मौसम भी खराब था। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में भी अहम बैठक होने की जानकारी मिल रही है। इस बीच हेलिकॉप्टर क्रैश से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों को सेना के वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी की दुखद मौत, वायुसेना ने की पुष्टि












Click it and Unblock the Notifications