हेलीकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी की दुखद मौत, कल दिल्ली लाए जाएंगे शव

नई दिल्ली, दिसंबर 08। तमिलनाडु के कुनूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का दुखद निधन हो गया है। वो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। दरअसल, इस हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत दोनों की दुखद मृत्यु हो गई है। भारतीय वायुसेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत की पुष्टि अभी तक प्रशासन कर चुका है, जबकि एक सैनिक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat Chopper Crash: हादसे से 24 घंटे पहले क्या बोले थे रावत | Tamil Nadu | वनइंडिया हिंदी
    Bipin Rawat

    पीएम मोदी ने जताया गहरा दुखा

    भारतीय वायुसेना ने बिपिन रावत के निधन की पुष्टि करते हुए कहा है, "गहरे दुख के साथ ये सूचित किया जाता है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है।" वायुसेना के ट्वीट के बाद गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

    पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है, "भारत के पहले सीडीएस के रूप में, जनरल रावत ने रक्षा सुधारों सहित हमारे सशस्त्र बलों से संबंधित विविध पहलुओं पर काम किया। वह अपने साथ सेना में सेवा करने का एक समृद्ध अनुभव लेकर आए। भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा।"

    लो विजिबिलिटि के कारण हुआ हादसा

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये हादसा लो-विजिबिलिटी के कारण हुआ है। सूत्रों का कहना है कि सभी शवों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके। आपको बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसमें उनकी पत्नी मधुलिका भी सवार थीं। वायुसेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+