हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 28 और 29 फरवरी को होने वाली CBSE की परीक्षाएं रद्द
नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के इलाके में हिंसा के कारण सीबीएसई ने गुरुवार (27 फरवरी) को होने वाली क्लास 12 की अंग्रेजी की परीक्षा टाल दी थी। वहीं, अब सीबीएसई ने हिंसा प्रभावित इलाकों में 28 और 29 फरवरी को होने वाली क्लास 10 और 12 की परीक्षाएं भी टाल दी हैं। दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी जबकि प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

सीबीएसई के तय कार्यक्रम के मुताबिक, 28 फरवरी को क्लास 10 की एलीमेंट्री बुक के एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा होनी थी। जबकि इन केंद्रों पर 12वीं की उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव, एनसीसी, संस्कृत कोर, इंजीनियरिंग साइंस, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, एसी-रेफ्रिजरेशन, डिजाइन और सेल्समैनशिप की परीक्षाएं होनी थीं। वहीं, 29 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली के केंद्रों पर 10वीं की हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी की परीक्षा होनी थी।
इसके अलावा, क्लास 12 की इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्फेशन साइंस, टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन हिंदी, लाइब्रेरी सिस्टम एंड रिसोर्स मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्फेशन साइंस- न्यू, फैशन स्टडी, प्रिंटेड टेक्सटाइल। बता दें कि उत्तर- पूर्वी दिल्ली के खजूरी, चांदबाग, मुस्तफाबाद, मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी और आसपास के इलाको में हिंसा की घटनाएं हुईं थी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में भड़की हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 200 से अधिक है। हिंसाग्रस्त इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सीनियर अधिकारी लगातार हिंसा प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं और लोगों से बात करके शांति की अपील कर रहे हैं। एनएसए अजित डोवाल ने भी कल हिंसा प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से बात की थी। पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications