रोजी और सैमुअल संगमा की रहस्यमय मौत की CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने दिए आदेश

नई दिल्ली, जुलाई 14। गुरुग्राम में नागालैंड के दो भाई-बहन रोजी संगमा और सैमुअम संगमा की रहस्यमय मौत के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CBI जांच के आदेश दे दिए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रोजी और सैमुअल के परिवार का आरोप है कि दोनों की मौत अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई थी, सैमुअल ने अपनी मौत से पहले अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था।

Recommended Video

    Rosy-Samuel Sangma Death Case: MHA ने CBI दिए जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी
    CBI

    क्या है पूरा मामला?

    - आपको बता दें कि पिछले महीने की 24 तारीख को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रोजी संगमा की मौत हो गई थी, जिसके बाद 26 जून को सैमुअल संगमा का शव एक होटल में पंखे से लटका हुआ मिला था। रोजी और सैमुअल गुरुग्राम के सेक्टर 10 में रहते थे। दोनों के परिजन शुरुआत से ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

    - जानकारी के मुताबिक, रोजी संगमा ने 24 जून को गुरुग्राम में आइसक्रीम खाई थी और उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। रोजी की मौत से उसका कजिन सैमुअल बहुत दुखी था। 26 जून की सुबह उसका भी शव गुरुग्राम के एक होटम में पंखे से लटका हुआ मिला। इन दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक मौत के सही कारण का पता नहीं लगा पाई है। ये दोनों नागालैंड के दिमापुर के रहने वाले थे।

    नॉर्थ ईस्ट राज्यों के इन नेताओं ने उठाई थी इंसाफ की मांग

    रोजी और सैमुअल संगमा की मौत को लेकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने इंसाफ की मांग की थी। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने अमित शाह को इस संदर्भ में एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इंसाफ दिलाने की मांग की थी। इसके अलावा मेघालय के विपक्ष के नेता मुकुल संगमा और लोकसभा सांसद अगाथा संगमा ने भी अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+