Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को धमकी देने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। अलग-अलग लोग जो इस मामले से जुड़े हैं उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है। रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस से इस बाबत शिकायत की थी कि उन्हें इंस्टाग्राम पर कुछ लोग अश्लील मैसेज भेज रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।

दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मुंबई जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत के आधार पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पर इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों के खिलाफ रिया को अश्लील मैसेज भेजने और धमकी देने का आरोप है, जिसके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

यूजर्स के निशाने पर रिया
बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद से ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, लोग उन पर मतलबी, स्वार्थी और चालाक होने का आरोप लगा रहे हैं। रिया को सोशल मीडिया पर एक हेटर ने रेप और मर्डर करने की धमकी दे दी, जिसके बाद रिया का सब्र का बांध टूट गया, उन्होंने यूजर के खिलाफ एक्शन लिया।

Shared screen shot
रिया ने हेटर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे गोल्ड डिगर कहा गया.. मैं चुप रही. मुझे मर्डरर कहा गया...मैं चुप रही. मुझे स्लट शेम किया गया... मैं चुप रही. लेकिन अगर मैंने सुसाइड नहीं किया तो मेरा रेप और मर्डर हो जाएगा, कोई इस तरह की बातें कैसे कर सकता है, क्या आपको इस बात की गंभीरता का अंदाजा भी है? ये बर्दाश्त के बाहर है, ये अपराध है, कोई भी इस तरह की हैरेसमेंट और जहर नहीं फैला सकता है, मैं साइबर क्राम से अपील करती हूं कि वे इस मामले में जरूरी एक्शन लें, अब बस बहुत हो गया है।
सीबीआई जांच की मांग
रिया ने ने भी गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट करके सीबीआई जांच शुरू करने की भी अपील की है, रिया ने इस बारे में Tweet भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं, उसकी अचानक हुई मौत को एक महीने से ज्यादा हो चुका है, न्याय की तलाश में मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करती हूं कि आप इस मामले में सीबीआई जांच शुरू करवाएं।
Recommended Video
यह पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के लिए लड़ता रहूंगा लेकिन परिवार की चुप्पी से हूं परेशान: शेखर सुमन
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications