Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत सिंह राजपूत के लिए लड़ता रहूंगा लेकिन परिवार की चुप्पी से हूं परेशान: शेखर सुमन

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 32 दिन बीत चुके हैं, एक होनहार एक्टर ने आत्महत्या क्यों की, किन वजहों ने उसे मौत को गले लगाने के लिए मजबूर कर दिया, ये सवाल हर कोई खोज रहा है, सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, जिसकी वजह उनको प्रोफेशनली शोषण किया जाना बताया जा रहा है, इसलिए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही कई ऐसे सेलेब्स और नेता थे जिन्होंने एक्टर के लिए न्याय की मांग की थी, उन्होंने इस मामले को सिर्फ आत्महत्या तक सीमित करना गलत माना था।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty की Amit Shah की अपील, Sushant Rajput Suicide Case की हो CBI जांच | वनइंडिया हिंदी
    'सुशांत सिंह राजपूत के लिए लड़ता रहूंग '

    'सुशांत सिंह राजपूत के लिए लड़ता रहूंग '

    सुशांत को इंसाफ दिलाने वालों में एक्टर शेखर सुमन का नाम सबसे ऊपर था, उन्होंने सुशांत के लिए जोर-शोर से आवाज बुलंद की थी, लेकिन अब लगता है कि उनका जोश भी थोड़ा ठंडा पड़ गया है, शायद इसकी वजह सुशांत का परिवार है, दरअसल टीवी और बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम शेखर सुमन ने एक के बाद एक ट्ववीट किए, जिससे ये एहसास होता है कि वो इंसाफ की जंग में अकेले पड़ गए हैं।

    शेखर सुमन ने एक के बाद किए कई Tweets

    दरअसल शेखर सुमन ने अपने ट्वीट में कहा है कि जिन लोगों ने इस मुहिम में मेरी आवाज को मजबूत किया है। उन्हें मेरा शुक्रिया। लेकिन अब मैं इस मामले में थोड़ा पीछे हट रहा हूं। परिवार बिल्कुल चुप है। ये बात मुझे परेशान कर रही है, मैंने इस बारे में सोचा और बार-बार सोचा, उन्होंने अपना बेटा खोया है, ऐसे में उनका चुप बैठना लाजिमी है , हमें उनकी शांति का सम्मान करना चाहिए।

    'सुशांत को इंसाफ दिलाना काफी जरूरी है'

    इस ट्वीट के बाद शेखर सुमन ने लिखा कि सुशांत को इंसाफ दिलाकर हम कुछ लोगों को वर्चस्व खत्म कर सकते हैं जिससे किसी यंग टैलेंट को आगे आने का मौका मिलेगा, सभी को पता चलेगा कि कैसे एक होकर हमने सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई।

    'क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता'

    इसके बाद शेखर सुमन ने फिर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने फिर से सोचा है। मुझे महसूस हुआ है कि हम कई सारे लोगों की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते, मुझे ये लड़ाई लड़नी होगी। क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता,सुशांत पब्लिक फिगर हैं हम उनके लिए लड़ रहे हैं।

    'JusticeForSushantForum बना रहा हूं'

    'JusticeForSushantForum बना रहा हूं'

    शेखर सुमन ने लिखा था कि मैं #JusticeForSushantForum नाम से एक फोरम बना रहा हूं। मैं प्रार्थना करना हूं कि सरकार पर दबाव बनाएं कि सुशांत की मौत की सीबीआई जांच हो।

    Tweets में दिखी शेखर सुमन की परेशानी

    शेखर सुमन के ट्वीट उनकी पल-पल बदलती मनोस्थिति को बखूबी दर्शा रहे हैं, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वो सुशांत के लिए लड़ना तो चाह रहे हैं लेकिन शायद परिवार का साथ ना मिल पाने की वजह से अकेले पड़ जाने के कारण दुखी हैं, मालूम हो कि वह पटना और उनके परिवार से मुलाकात की थी, वो लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+