भाजपा सांसद बोलीं- केरल में सीएए समर्थकों का पानी रोका गया, केस दर्ज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद शोभा करांदलाजे के खिलाफ केरल पुलिस ने केस दर्ज किया है। शोभा ने ट्वीट किया था कि केरल के मल्लापुरम में नागिरकता कानून का समर्थन करने पर हिन्दु परिवारों के यहां पानी की सप्लाई रोक दी गई है।इस पर संज्ञान लेते हुए केरल पुलिस ने भाजपा सांसद के करांदलाजे के खिलाफ आईपीसी 153ए, 120, 34 (धर्म व जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच बैर फैलाना) के तहत केस दर्ज किया है।

BJP, Shobha Karandlaje, Citizenship amendment act, Kerala, Water, भाजपा, केरल, नागरिकता संशोधन कानून

अपने खिलाफ केस होने पर भाजपा सांसद ने कहा है कि केरल सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा कर रही है। शोभा ने कहा, ये दुर्भाग्य है कि केरल पुलिस ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है ना कि उनके खिलाफ जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ये खराब स्तर की राजनीति है।

शोभा ने ट्वीट किया, दलित परिवारों के साथ हुए भेदभाव पर कार्रवाई करने की जगह केरल सरकार ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है। हम सभी को केरल की भेदभावपूर्ण वामपंथी सरकार के खिलाफ खड़े होना चाहिए। सीएए को संसद के दोनों सदनों ने पारित किया। मगर इसका समर्थन करने वालों के साथ राज्य में भेदभाव हो रहा है, उनकी नौकरी जा रही है। केरल सरकार इस पर चुप है।

कर्नाटक की उदुपि चिकमंगलूर सीट से सांसद शोभा करांदलाजे ने 22जनवरी को एक ट्वीट किया था, इसमें उन्होंने लिखा, केरल दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है। मल्लापुरम की कुट्टीपुरम पंचायत के हिंदुओं के यहां पानी की सप्लाई रोक दी गई है क्योंकि उन्होंने नागरिकता कानून का समर्थन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+