Cancer Vaccine: कैंसर को मात देने के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम! किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ
Cancer Vaccine: कैंसर एक ऐसा शब्द है जिसके नाम भर से लोगों में खौफ का माहौल बन जाता है। दुनियाभर में कैंसर मरीज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है और इस खतरनाक बीमारी से मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में भी कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं खासतौर पर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के मामले ज्यादा देखे गए हैं।
देश में कैंसर के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है और महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर की रोकथाम के लिए जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने मंगलवार, 18 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है।

5-6 महीने में उपलब्ध होगी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, कैंसर से लड़ने के लिए ये वैक्सीन पांच से छ: महीनों में उपलब्ध हो जाएगी और इसे 9 से 16 साल तक की लड़कियों को लगाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, इस कैंसर वैक्सीन पर रिसर्च लगभग पूरा हो चुका है और ये आने वाले पांच से छ: महीनों में उपलब्ध हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, ये वैक्सीन महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से लड़ने में मदद करेगा।
वैक्सीन से जुड़ी कुछ खास बातें,
- यह वैक्सीन 9 से 16 वर्ष तक की लड़कियों को लगाया जाएगा जो इनको कैंसर से जुझने में मदद करेगा।
- ये वैक्सीन ब्रेस्ट,मुख और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए कारगर साबित होगी।
- 5-6 महीनें में उपलब्ध
कैंसर के लिए वैक्सीन क्यों है जरुरी ?
भारतीय महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के मामले ज्यादा मिलते हैं। इसका मुख्य कारण पीरियड्स में अनियमितता, मासिक धर्म के प्रति कम जागरुकता और खराब लाइफस्टाइल जो ऐसे कैंसर को बढ़ाने में अहम रोल निभाता हैं। केंद्र सरकार इन तीन सुपरएक्टिव कैंसर को गंभीरता से ले रही है और कम उम्र की लड़कियों में इसके प्रति जागरुकता लाने का प्रयास कर रही है।
कैंसर मेडिसिन पर सरकार ने क्या दी बड़ी राहत
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, कैसर के मेडिसिन पर सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए उस पर कस्टम ड्यूटी से बाहर किया गया है। इससे मरीजों को कैंसर की दवाईयां सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, देश में मौजूद 12,500 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी जिससे मरीजों को लाभ मिल सके।
ये भी पढ़े: Cervical Cancer को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शुरू की यह खास पहल, जानिए क्या होंगे इसके फायदे?












Click it and Unblock the Notifications