Cervical Cancer को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शुरू की यह खास पहल, जानिए क्या होंगे इसके फायदे?

DDU University Latest News Hindi Uttar Pradesh: कुलपति प्रो पूनम टंडन जी के मार्गदर्शन से सर्वाइकल कैंसर की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के हीरक जयंती वर्ष में एक सार्थक मुहिम शुरू की है। इस बीमारी की गंभीरता को समझते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक विशेष कदम उठाया है। इस योजना में लोगों को बच्चेदानी के कैंसर के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ टीकाकरण के जरिए रोग से बचाने की योजना बनाई गई है।

इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य यह है कि कमजोर आय वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके । इस योजना के लिए आज दिनाक ११ फरवरी २०२५ को माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई जिसमे इस टीकाकरण अभियान की समन्वयक प्रो दिव्या रानी सिंह के साथ परामर्श समिति के सभ्रांत नागरिक सदस्य प्रो शिव शरण दास , एस के अग्रवाल , अचिन्त्य लाहिड़ी , डॉ रीना श्रीवास्तव डॉ अमृता जयपुरियार डॉ सुरहिता करीम डॉ स्मिता मोदी सुश्री तृप्ति लाल , डेविड ने सहभागिता की ।

ddu

सदस्यों ने चर्चा के उपरांत बच्चेदानी के कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने तथा टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया तथा अपील किया कि इस पुण्य अभियान में गोरखपुर के लोग स्वयं आगे आये और आर्थिक रूप से कमजोर घर की बच्चियों के लिए एक जुट होकर हर संभव आर्थिक मदद करें जिस से ये अभियान सफल हो ।

प्रथम चरण में सौ बच्चियों को जो कस्तूरभाई आवासीय विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर घरों से आती है उन्हें महामहिम कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा 3 मार्च २०२५ को हीरक जयंती समारोह के अंतर्गत टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में बताया कि यह दुनिया भर की महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का चौथा प्रमुख कारण और भारत में दूसरा प्रमुख कारण है। जिसको रोका जाना बहुत जरूरी है अभी तक सरकार ने इस पर कोई भी निशुल्क वैक्सीनेशन उपलब्ध नहीं करवाई है ,जिसके कारण सर्वाइकल कैंसर दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक प्रयास चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत समाज के सक्षम लोगों व संस्थाओं द्वारा धन एकत्रित किया जा सकेगा , जिससे कमजोर आय वर्ग की बालिकाओं तक सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीन को पहुंचने का प्रयास सफल रहेगा ।

ddu

यह बैठक कुलपति जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें इस प्रयास के कार्य योजना पर चर्चा हुई और धन एकत्रित करने के लिए एक कोष पेटी हर विभाग में रखी जाएगी और q r कोड से भी आर्थिक सहायता की जा सकती है ।कोश पेटी में सर्वप्रथम माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन ने अपनी ओर से धनराशि डाली जिसके उपरांत समिति के अन्य सदस्यों ने भी दिल खोलकर आर्थिक सहयोग दिया और इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई ।सभी सदस्यों ने अपील के माध्यम से गोरखपुर के निवासियों के साथ साथ , उद्यमियों , व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,संगठनों , क्लबों आदि से आर्थिक सहयोग के लिए आग्रह किया कि ये मुहिम निरंतर चलती रहे जिससे गोरखपुर की बेटियां इस रोग से सुरक्षित रहें । बैठक में विश्वविद्याल के पुरातन छात्रों को जोड़कर हीरक जयंती समारोह को सफल बनाने तथा आर्थिक सहयोग देने की अपील की गई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+