कनाडा ने 55 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर लगाई आंशिक रोक, जानें भारत की स्थिति
नई दिल्ली। कनाडा के राष्ट्रीय सलाहकार समिति (टीकाकरण) ने सिफारिश की है कि आक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित कोविड-19 टीका 55 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने पर रोक लगा दी जाए। सरकार ने यह फैसला इस आयु वर्ग के लोगों में खून के थक्के जमने की घटना को देखते हुए लिया है। अब कनाडा के कई राज्यों ने 55 साल से कम उम्र के लोगों पर एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन के उपयोग पर रोक लगा दी है।

कनाडा में 55 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन
सोमवार को इस आयु वर्ग के लोगों में एस्ट्राजेनेका के टीके लगाने के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा गया कि टीकाकरण पर बनी राष्ट्रीय परामर्श समिति ने सुरक्षा कारणों से टीकाकरण रोकने की अनुशंसा की है। समिति ने कहा कि जब तक टीके से जुड़े ऐसे मामलों की जांच नहीं हो जाती है, तब तक 55 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए इसका उपयोग बंद कर दिया जाना चाहिए। हालांकि 55 साल से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाए जा सकते हैं।

कई देश लगा चुके हैं अस्थायी रोक
पिछले कुछ हफ्तों में, कई यूरोपीय देशों ने इसी समस्या के कारण वैक्सीन के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा चुके हैं, हालांकि इनमें से कई देशों ने बाद में ये रोक हटा ली। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को जारी रखने की सिफारिश की है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय परामर्श समिति की अध्यक्षा डॉ.शेली डिक ने कहा, 55 साल से कम उम्र के लोगों को एस्ट्राजेनेका के टीके देने से होने वाले संभावित खतरे के मुकाबले इसके लाभ को लेकर काफी अनिश्चितता है।

कनाडा ने यह कदम क्यों उठाया है?
कनाडा ने एस्ट्राजेनेका के उपयोग को निलंबित करने का फैसला इसलिए क्योंकि वैक्सीन-प्रेरित प्रोथ्रॉम्बोटिक इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (VIPIT)की घटना के कारण किया है। कनाडा ने एक विज्ञप्ति में कहा, कुछ मामलों में रक्तस्राव के साथ घनास्त्रता और थ्रोम्बोसाइटोपेनिया का संयोजन बहुत कम ही देखा गया है, जो कि एस्ट्राजेनेका कोविड -19 वैक्सीन के साथ है। दिलचस्प बात यह है कि कनाडा में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से खून के थक्के जमने का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद यह रोक लगाई गई है।

AstraZeneca का उपयोग करने पर भारत की स्थिति क्या है?
भारत में ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन को कोविशिल्ड कहा जाता है, जो कि पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित है। यह देश में आपातकालीन उपयोग के लिए दो टीकों को मिली मंजूरी में से एक है। इस पूरे मामले पर भारत सरकार ने कहा है कि एसआईआई ने निर्मित वैक्सीन के उपयोग के लिए चिंता के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि पिछले हफ्ते, भारत ने घरेलू मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से वैक्सीन के निर्यात को रोक दिया क्योंकि भारत में कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications