भारत की 5 जादुई जगहें, जहां कम बजट में मिलेगा जन्नत जैसा सुकून, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

Cheapest Tourist Places in India: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई कुछ पल सुकून के तलाशता है लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि घूमने-फिरने के लिए मोटा बजट होना जरूरी है। सच तो ये है कि भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप कम खर्च में भी यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। ये डेस्टिनेशन न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं बल्कि यहां का माहौल, संस्कृति और अनुभव आपकी यात्रा को खास बना देते हैं।

रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लें और घूमने जाएं
अगर आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेना चाहते हैं और जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना किसी शानदार जगह की तलाश में हैं, तो ये सूची आपके लिए है। ऋषिकेश की आध्यात्मिक शांति से लेकर गोकर्ण के शांत समुद्री किनारों तक और बनारस की जीवंत गलियों से लेकर हिमाचल की ठंडी वादियों तक, ये 5 जादुई जगहें आपको कम बजट में किसी स्वर्ग से कम अनुभव नहीं देंगी।

Cheapest Tourist Places

इंडिया की वो 5 जादुई जगहें, जो किसी जन्नत से नहीं है कम

1. ऋषिकेश (उत्तराखंड)

-अगर आप अपनी रूटीन लाइफ से बोर हो चुके हैं और मेंटल पीस के साथ थोड़ा थ्रिल चाहते हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट है। गंगा किनारे शाम की आरती देखना और पहाड़ों के बीच सुबह की धूप सेकना, आपकी पूरी लाइफस्टाइल को रीफ्रेश कर देगा।

-यहां बेहद सस्ते बैकपैकर हॉस्टल्स (Backpacker Hostels) मिल जाते हैं, जहां एक रात का किराया 400 से 600 रुपए से शुरू होता है। लक्ष्मण झूला पर घूमना, कैफे हॉपिंग करना, योग और रिवर राफ्टिंग। यहां के लोकल कैफेस में आपको बजट में शानदार कॉन्टिनेंटल और इंडियन खाना मिल जाएगा।

Weekend Getaway: ऑफिस के तनाव से चाहिए ब्रेक? दिल्ली के पास मौजूद ये 4 ठंडी जगहें, परिवार के साथ मनाएं वेकेशन
Weekend Getaway: ऑफिस के तनाव से चाहिए ब्रेक? दिल्ली के पास मौजूद ये 4 ठंडी जगहें, परिवार के साथ मनाएं वेकेशन

2. पुष्कर (राजस्थान)

-अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप अपनी इंस्टाग्राम फीड को एक वाइब्रेंट लुक देना चाहते हैं, तो राजस्थान का पुष्कर आपका इंतजार कर रहा है। ये शहर जितना पवित्र है, उतना ही यहां का माहौल 'चिल' और हिप्पी वाइब्स से भरा है। पुष्कर में रहना और खाना बेहद सस्ता है। यहां आप पूरा शहर पैदल या एक स्कूटी रेंट पर लेकर आराम से नाप सकते हैं।

-पुष्कर झील के घाटों पर सनसेट देखना, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन और यहां के रूफटॉप कैफेस में बैठकर लाइव म्यूजिक सुनना। यहां की मशहूर रबड़ी-मालपुआ और दाल-बाटी चूरमा को ट्राई करना बिल्कुल न भूलें, वो भी बेहद कम दामों में।

3. गोकर्ण (कर्नाटक)

-गोवा जाना तो सबका सपना होता है लेकिन वहां का खर्च कभी-कभी बजट बिगाड़ देता है। ऐसे में गोकर्ण आपके लिए एक परफेक्ट रिप्लेसमेंट है। यहां के शांत और साफ-सुथरे बीचेस आपको एक लग्जरी वेकेशन का अहसास कराएंगे, बिना आपकी जेब खाली किए।

-यहां समंदर के किनारे मिलने वाली 'बंबू हट्स' (Bamboo Huts) और हॉस्टल्स काफी किफायती होते हैं। ओम बीच और कुडले बीच पर वॉक, बीच ट्रेकिंग और सनसेट के समय रिलैक्स करना। समंदर किनारे बने छोटे-छोटे शैक्स (Shacks) में सी-फूड और साउथ इंडियन डिशेज का लुत्फ उठाएं।

4. मैक्लोडगंज और धरमकोट (हिमाचल प्रदेश)

-वर्क फ्रॉम होम से थक चुके हैं तो अपनी कड़क चाय और लैपटॉप उठाइए और पहुंच जाइए मैक्लोडगंज। पहाड़ों की गोद में बसा ये छोटा सा शहर तिब्बती संस्कृति का केंद्र है। यहां की हवा में एक अलग ही ठहराव है जो आपकी लाइफस्टाइल को एक नई एनर्जी देगा।

-यहां होमस्टे (Homestays) और मॉन्क कम्युनिटी के आस-पास रुकने की जगहें बहुत सस्ती हैं। भाग्सू नाग वॉटरफॉल देखना, दलाई लामा मंदिर जाना और पहाड़ों में छोटे-छोटे ट्रेक्स करना।गरमा-गरम थुकपा, मोमोज और तिब्बती बटर टी, जो स्वाद में लाजवाब और दाम में बहुत कम होते हैं।

5. वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-कभी-कभी लाइफस्टाइल को बदलने के लिए एक नए नजरिए की जरूरत होती है और बनारस वो नजरिया देता है। गंगा के घाट, सुबह की अस्सी घाट की आरती और यहां की गलियां आपको जिंदगी को एक अलग ढंग से देखना सिखाती हैं। बनारस को 'धर्मशालाओं और पॉकेट-फ्रेंडली गेस्ट हाउस' का गढ़ कहा जाता है।

-यहां 500 रुपए के अंदर बढ़िया कमरा मिल जाता है। घाटों पर नाव की सैर, शाम की महाआरती देखना और मणिकर्णिका व दशाश्वमेध घाट की जीवंतता को महसूस करना। बनारसी कचौड़ी-सब्जी, लस्सी, टमाटर चाट और मशहूर बनारसी पान, यहां पेट भरेगा, पर मन नहीं और पैसे भी बचेंगे।

घूमना क्यों है जरूरी?

याद रखिए, घूमना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप कितना खर्च कर रहे हैं बल्कि इस पर निर्भर करता है कि आप उस जगह को कितना महसूस कर रहे हैं। तो बस, अपना बैग पैक कीजिए, एक बजट बनाइए और निकल पड़िए इन खूबसूरत रास्तों पर। आपकी अगली बेहतरीन स्टोरी आपका इंतजार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+