कैबिनेट बैठक में लिए गए किसानों से जुड़े अहम फैसले, आया 'वन नेशन वन मार्केट' अध्यादेश

नई दिल्‍ली। बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि आवश्यक वस्तु कानून में किसान हितैषी सुधार किए गए हैं। जावड़ेकर ने कहा कि कैबिनेट बैठक में आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है।

Recommended Video

    Modi Cabinet में Farmers से लेकर Industry जगत तक के लिए 6 बड़े फैसले पर लगी मुहर | वनइंडिया हिंदी
    कैबिनेट बैठक में लिए गए किसानों से जुड़े अहम फैसले, आया वन नेशन वन मार्केट अध्यादेश


    प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है और इससे कृषि सेक्टर में बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि किसान अब अपना उत्पाद कहीं भी और किसी को भी बेच सकते हैं। जो उन्हें बेहतर कीमत देगा उसे वह सीधे अपना उत्पाद बेच सकते हैं। इसके अलावा बैठक में 'वन नेशन वन मार्केट' को लेकर अध्यादेश पर चर्चा हुई।

    एग्रीकल्चर प्रोड्युसर मार्केट कमेटी के बंधन से किसान आजाद हुआ है। कहीं भी उत्पाद बेचने और ज्यादा दाम देने वाले को बेचने की आजादी मिली है किसान को। वन नेशन वन मार्केट की दिशा में हम आगे बढ़े हैं।'' जावड़ेकर ने बताया कि एशेनशियल कमोडिटी एक्ट से प्याज तेल तिलहन आलू को बाहर कर दिया गया। आज कृषि उत्पादों की बहुतायत है इसलिए ऐसे बंधनों वाले कानून की जरूरत नहीं थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+