Video में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, CAA प्रदर्शनकारियों ने नमाज रोककर दिया सबरीमाला के श्रद्धालुओं को रास्ता
कोयंबटूर।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों पर विरोध प्रदर्शन जारी है, इसी बीच तमिलनाडु के कोयंबटूर से हिंदू-मुस्लिम एकता को दर्शाता दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। कोयंबटूर में सीएए के खिलफ पदर्शनकारियों ने नमाज रोककर सबरीमाला के श्रद्धालुओं के लिए रास्ता दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग इसकी काफी सराहना कर रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गौरतलब है कि सीएए के विरोध में कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए लेकिन तमिलनाडु के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं। हाल ही में वीरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो सामने आया है जो यह बताता है कि देश के मौजूदा हालात का असर हिंदू-मुस्लिम की एकता में नहीं पड़ा है। वीडियो की फुटेज में देखा जा सकता है कि सीएए के विरोध में लोग सड़क पर उतरे हैं और वहीं पर नमाज भी अदा कर रहे हैं।

सबरीमाला श्रद्धालुओं को दिया रास्ता
इसी दौरान सबरीमाला जाने के लिए वहां कुछ श्रद्धालु पहुंचे लेकिन लोगों का काफी भीड़ देखकर वह वहीं रूक गए। ऐसे में भीड़ से एक व्यक्ति बाहर निकलता है और वह सबरीमाला के भक्तों के निकलने का रास्ता दिखाने लगता है। यह सब वाक्या वहां खड़े एक शख्स में अपने फोन में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पोस्ट होने के कुछ समय में ही यह वायरल हो गया और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं।
No Modia will show you this, In Coimbatore protesters making way for the Aiyyappa devotees to pass through
— Arjun (@arjundsage) December 21, 2019
This is My India 🇮🇳
And the reason why #IndiaHatesModi is, he’s trying to destroy this harmony and nation pic.twitter.com/HH1L0q6b4N
15 हजार लोग सड़कों पर उतरे
बता दें कि सीएए के विरोध में तमिलनाडु के कोयंबटूर में करीब 15 हजार लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। यह मार्च ऑल जमात और इस्लामिक संगठन द्वारा आयोजित की गई थी। तमिलनाडु के कई शहरों में सीएए को वापस लिए जाने की मांग हो रही है और पिछले कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन जारी है। मालूम हो की उत्तर पूर्वी राज्यों से शुरू हुआ यह आंदोलन अब पूरे देश में फैल चुका है।
यह












Click it and Unblock the Notifications