बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप का Tweet फिर सुर्खियों में, लिखा- 'भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा'

नई दिल्ली। अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं। अनुराग कश्यप ना सिर्फ समाजिक मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं बल्कि वह ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। अनुराग कश्यप का एक ट्वीट फिर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया है। अनुराग कश्यप ने लिखा कि भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा? यहां उनकी जरुरत नहीं है। अनुराग ने ऐसा क्यों लिखा इसका जवाब आपको आगे की खबर में पता चलेगा।

ट्विटर यूजर ने किया ये Tweet

ट्विटर यूजर ने किया ये Tweet

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही उनके ट्वीट भी सुर्खियां बटोरते हैं। शनिवार की रात किया उनका एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्विटर पर शिवम विज नाम के एक यूजर ने लिखा कि बहुत से लोग धारा 144 की अवहेलना का विरोध कर रहे हैं लेकिन दिल्ली पुलिस का अनुमति से इनकार भी एक बहाना हो सकता है। कल रविवार है और देखना, तुम राहुल गांधी से रविवार के दिन काम करने की उम्मीद कैसे कर सकते हो?

यूजर के ट्वीट पर दिया ऐसा रिएक्शन

यूजर के ट्वीट पर दिया ऐसा रिएक्शन

शिवम विज के इस ट्वीट पर अपना अनुराग कश्यप ने कुछ इस तरह अपना रिएक्शन दिया, उन्होंने लिखा कि भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा? उनको बोलो सियोल में ही रहें या हो सके तो टोक्यो जाएं, यहां उनकी जरूरत नहीं है। बता दें कि हाल ही में अनुराग कश्यप अपने एक ट्वीट को लेकर काफी ट्रोल हुए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि दोबारा इमरजेंसी आ गई है। अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

डीजीपी के ट्वीट पर दी थी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी में भी समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया था जिसके मद्देनजर पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई थी। इस बात की जानकारी यूपी डीजीपी ने ट्वीट कर दी थी। डीजीपी ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की है, 'मैं सभी अभिभावकों से अपील करूंगा कि वे इस दिन अपने बच्‍चों को कहीं भी जाने के लिए प्रेरित न करें। उन्‍हें प्रदर्शन में जाने से मना करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

यह भी पढ़ें: डिटेन्शन सेंटर की बात सरासर झूठ, कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों ने फैलाई अफवाह: आभार रैली में PM मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+