CAA: घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी बीजेपी, 3 करोड़ परिवारों से मिलने का लक्ष्य

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में मचे बवाल को शांत करने और लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक अभियान चलाने वाली है। इसकी जानकारी दिल्ली में स्थित बीजेपी कार्यालय में भूपेंद्र यादव ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और सीएए-एनआरसी पर उनकी शंकाओं को दूर करेंगे। भूपेंद्र यादव ने बताया कि उनकी पार्टी देश में 250 से अधिक स्थानों पर प्रेस वार्ता करेगी। इसके अलावा अभियान के दौरान 3 करोड़ से अधिक परिवारों से बात करेंगे।

भूपेंद्र यादव ने किया ये खुलासा

भूपेंद्र यादव ने किया ये खुलासा

गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन जारी है, इसको लेकर बीजेपी में भी चिंता है। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बीजेपी अब खुद ही घर-घर जानें वाली है। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने विरोधी पार्टियों पर लोगों को भड़काने का आरोप भी लगाया। भूपेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और मुख्यतः कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।

कांग्रेस पर दागे सवाल

कांग्रेस पर दागे सवाल

भूपेंद्र यादव कहते हैं कि मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2003 में बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की अपील की थी? क्या कांग्रेस देश में आगजनी का और उपद्रव का समर्थन करती है? क्या एक प्रमुख विपक्षी दल इस विषय पर भारत के बाहर दूतावास पर प्रदर्शन करता है, क्या वो इस निति को उचित मानते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए अनेकों लोगों को नई आशा, विश्वास, सुरक्षा, आस्था, गरिमापूर्ण जीवन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

विपक्ष कर रहा भ्रम की राजनीति

भूपेंद्र यादव ने कहा, आज देश के 1,101 शिक्षाविदों ने अपने हस्ताक्षर के द्वारा इस कानून का समर्थन किया है। अनेकों विश्वविद्यालयों से इस संदर्भ में पत्र प्राप्त हुए हैं। विपक्ष द्वारा भ्रम और झूठ की राजनीति की जा रही है, उसका हम जवाब देंगे। हमारी पार्टी ने तय किया है कि आने वाले 10 दिनों में एक विशेष अभियान चलाकर घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में 3 करोड़ से ज्यादा परिवार से संपर्क करेंगे। इस कानून के पक्ष में हर जिले में रैली और सभा करेंगे। 250 से ज्यादा स्थानों पर पार्टी पत्रकार वार्ता करेगी।

यह भी पढ़ें: पहले से धर्मशाला बन चुके देश में और विदेशियों को लाने की जरूरत नहीं, बोले राज ठाकरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+