कोरोना महामारी और बाढ़ की विभीषिका के चलते टला उपचुनाव, सितंबर में 8 सीटों पर होने थे चुनाव
नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी और कुछ राज्यों में बाढ़ की विभीषिका के चलते 7 सितंबर तक होने वाले कुल 8 उपचुनावों को स्थगित कर दिया है। इनमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के उपचुनाव होने थे। आयोग ने कहा है कि जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी, उपचुनाव के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी। यह उपचुनाव बिहार, असम, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और केरल में होने थे।
Recommended Video


केवल 8 सीटों के उपचुनाव को स्थगित किया गया है
निवार्चन आयोग के मुख्य सचिव ने उपचुनावों के स्थगित किए जाने को लेकर 22 जुलाई को एक पत्र जारी किया है। आयोग ने 7 सितंबर में होने वाले उपचुनावों के स्थगन को लेकर स्पष्ट किया है कि केवल 8 सीटों के उपचुनाव को स्थगित किया गया है, क्योंकि इसको लेकर मीडिया में कुछ भ्रांति फैल गई थी।

विभिन्न राज्यों में कुल 57 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं
दरअसल, लोकसभा सीटों पर चुनाव के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में कुल 57 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं, जिसमें एक लोकसभा सीट शामिल है और स्थगित 7 सीटों के उपचुनाव के साथ शेष अन्य सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों को लेकर आगामी 24 जुलाई को होने वाली आयोग की बैठक में आयोग में चर्चा होगी।

7 सितंबर को होने वाले इन 8 सीटों पर स्थगित हुए हैं चुनाव
बिहार प्रदेश में वाल्मीकि नगर पीसी, असम प्रदेश के सिबसागर एसी, तमिलनाडु में दो क्रमशः थिरुवोट्टियुर एसी और 46-गुड्डियाट्टम (एससी, एसी), मध्यप्रदेश में आगर (एससी) एसी, उत्तर प्रदेश में दो सीटों क्रमशः बुलंदशहर एसी और, टुंडला एसी और केरल छावरा एसी में उपचुनाव होने थे।












Click it and Unblock the Notifications