Aaj Ka Mausam: पंजाब में 10 दिन पहले पहुंचा मानसून, यूपी में बरसेंगे बादल, क्या दिल्ली में भी होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी में आज या कल मानसून पहुंच सकता है, जिससे झमाझम बारिश होगी और लोगों को चुभती गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। अगर सोमवार की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक 23 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।
दिल्ली -एनसीआर में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता तो वहीं दूसरी ओर बरसात के दौरान 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 78 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -78 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली - 88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -76 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -74 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 146 एक्यूआई
पंजाब में पहुंचा मानसून (Aaj Ka Mausam)
पंजाब में मानसून ने अपने निर्धारित वक्त से पहले 10 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से आज पूरे राज्य में बारिश की उम्मीद है। अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और मानसा में मध्यम बरसात होने के आसार हैं।
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
आज वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में आज हल्की से भारी बारिश हो सकती है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में होगी मानसूनी बारिश (Aaj Ka Mausam)
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय में सोमवार को झमाझम बारिश की उम्मीद है इसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।
राजस्थान में बरसेंगे बादल
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर में आज भी बरसेंगे बादल, 'येलो अलर्ट' जारी है।
मणिपुर, मेघालय में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज हल्की बरसात के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी रहेगा, शाम तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पानी बरस सकता है।
महाराष्ट्र के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी है
तो वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल-कश्मीर में भी मौसम सुहाना बना रहेगा, ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications