गुजरात से बंगाल तक उपचुनाव की दस्तक! कब, कहां और क्यों हो रहा है चुनाव? जानिए By Election 2025 की पूरी डिटेल

By Election 2025: चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 19 जून 2025 को इन सीटों पर मतदान होगा, जबकि 23 जून 2025 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस उपचुनाव को लेकर संबंधित राज्यों में प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Bye Election 2025

चुनाव की मुख्य तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 मई 2025 (सोमवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि: 2 जून 2025 (सोमवार)
  • नामांकन-पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की तारीख: 3 जून 2025 (मंगलवार)
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 5 जून 2025 (गुरुवार)
  • मतदान की तारीख: 19 जून 2025 (गुरुवार)
  • मतगणना की तारीख: 23 जून 2025 (सोमवार)
  • चुनाव पूरा होने की अंतिम तिथि: 25 जून 2025 (बुधवार)

इन राज्यों में इन सीटों पर चुनाव

  • गुजरात के काड़ी (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट (Kadi (SC) Assembly Constituency)
  • विसावदर विधानसभा सीट (Visavadar Assembly Constituency)
  • केरल नीलाम्बूर (Nilambur Assembly Constituency)
  • पंजाब लुधियाना पश्चिम (Ludhiana West Assembly Constituency)
  • पश्चिम बंगाल कालिगंज (Kaliganj Assembly Constituency)

ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में फिर महिलाएं होंगी किंगमेकर! इस बार किसके पाले में जाएगा उनका वोट?

जानिए क्यों हो रहे हैं चुनाव?

  • गुजरात की काड़ी (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट पर उपचुनाव श्री कर्षणभाई पुंजाभाई सोलंकी के निधन के कारण हो रहा है।
  • गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव श्री भूपेन्द्रभाई भायाणी के इस्तीफे के कारण हो रहा है।
  • केरल की नीलाम्बूर विधानसभा सीट पर उपचुनाव श्री पी. वी. अनवर के इस्तीफे के कारण हो रहा है।
  • पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव श्री गुरप्रीत बसी गोगी के निधन के कारण हो रहा है।
  • पश्चिम बंगाल की कालिगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव श्री नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण हो रहा है।

ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: EBC का समर्थन तय करेगा बिहार की सत्ता का रास्ता, 36% आबादी, 112 जातियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+