पुलवामा हमले पर बिजनेसमैन सज्जन जिंदल ने धारा 370 खत्म करने की उठाई मांग
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले पर उद्योगपति सज्जन जिंदल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार को संसद का सत्र बुलाकर धारा 370 को खत्म कर देना चाहिए। सज्जन जिंदल ने आरपार की कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा है कि सरकार जम्मू और कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाली धारा 370 को खत्म करने की पहल करे, और फिर देखते हैं कि कौन पार्टी इसका समर्थन करती है और कौन नहीं करती है।

सज्जन जिंदल ने कहा कि आतंकवादियों को सबक सिखाने का यही सही समय है। हमें इस समस्था को हमेशा के लिए खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे महान देश में किसी को भी इस कायराना हमले का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 370 को खत्म करने के लिए सरकार को संसद का एक आपातकालीन सत्र बुलाना चाहिए। जिससे ये पता चले की कौन सी पार्टी इसका समर्थन करती है और कौन सी पार्टी नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमे अब आरपार की बात करनी चाहिए।
जिंदल ने कहा कि हमें दुनिया को ये बता देना चाहिए कि वे साथ कुछ गलत नहीं कर सकते हैं। भारत को धमकाया नहीं जा सकता है। जब भी हमारे कोई हमला करे तो हम निर्णायक रूप से कोई भी कदम उठा सकते हैं। बता दें कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है। बताया जा रहा है कि इस हमले के लिए कम से कम 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी जिसके बाद 40 जवान शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें- सुरक्षा बलों के लिए 'शहीद' शब्द के इस्तेमाल की याचिका पर तुरंत सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications