गुरुग्राम में ढही 4 मंजिला इमारत, 20 लोगों के फंसे होने का आशंका

Recommended Video

      Gurugram में 4 Storey Building गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे लोग | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। दिल्ली के गुरुग्राम में गुरुवार को एक चार इमारत के अचानक ढह जाने से 20 लोग उसमें फंस गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम क्रेन की मदद से मलवा उठाने में जुटी हुई है। हादसे की जांच बाद में होनी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह एकाएक ये इमारत गिर गई। एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बचाव कार्य शुरु कर दिया था।।

      building collapsed in gurugram, ndrf in rescue of 20 stuck people

      अधिकारियों का कहना है कि पूरा ध्यान पीड़ितों को बाहर निकलने में लगाया गया है। मजदूर अपने काम में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मलबे में दबे हुए लोगों की संख्या 20 से अधिक हो सकती है। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं हैं। बीते दो सालों में दिल्ली एनसीआर के इलाकों में इमारतें ढहने की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले हुए ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी इलाके के हादसे को भला कौन ही भूल सकता है। लोगों की लापरवाही और ठेकेदारों द्वारा बनाई जा रही कमजोर इमारतें ऐसे हादसों का बड़ा कारण हैं।

      हादसे में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें गाजियाबाद और द्वारिका से भेजी गई हैं। गौरतलब है कि जिस जगह पर ये गंभीर घटना हुई है वो साइबर हब से महज 12 किलोमीटर दूर है। इमारतें ढहने और इसके चलते लोगों की मौतों का सिलसिला पिछले एक साल में लगातार बढ़ा ही है। शाहबेरी की घटना के बाद से ये सिलसिले बढ़ते गए हैं। कहा जा रहा है कि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये हादसा हुआ कैसे है। बस लोगों की चीख पुकार सुन लोग भागे चले आए। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर 65 स्थित ये इमारत निर्माणधीन थी।

      यह भी पढ़ें- राह चलते 3 दोस्तों में से 1 के सिर पर बिल्डिंग से गिरा 12 MM का सरिया, CCTV में कैद हुई मौत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+