राह चलते 3 दोस्तों में से 1 के सिर पर बिल्डिंग से गिरा 12 MM का सरिया, CCTV में कैद हुई मौत
Gujarat

अचानक लोहे का सरिया सिर पर आ गिरा
जानकारी के अनुसार, घटना 17 जनवरी की है। सरथना रोड के रहने वाला जगदीश सिंह राजपूत सरथाना में निर्माणाधीन इमारत के करीब से अपने मित्रों के साथ जा रहा था। उसके दोनों दोस्त साथ चल रहे थे और जगदीश बीच में चल रहा था। तीनों ही दोस्त बात-चीत करते जा रहे थे कि अचानक जगदीश के सिर पर लोहे का सरिया आ गिरा।

परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
इससे उसे सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जीवन और मृत्यु के साथ चार दिनों के संघर्ष करने के बाद आज दोपहर उसने अंतिम सांस ली। जगदीश की मौत से परिजनों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, इस सरिया गिरने की घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। हालांकि, सरथाणा पुलिस ने घटना को अकस्मात मौत का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।

फुटेज के वीडियो में ये दिखा
फुटेज के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार मौत इंसान को गले लगा लेती है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक व्यक्ति ने कहा, किस को क्या पता तब क्या होने वाला है? पल की खबर नही होती और आदमी बरसों की सोच लेता है। इमारत के नज़दीक से गुज़रते हुए उस युवक को कहां पता था कि एक 12 एमएम का सरिया गिरेगा और उसकी जान ले लेगा।












Click it and Unblock the Notifications