Budget 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की 5 लाख तक बढ़ाई लिमिट, जानिए कैसे करें आवेदन?

Budget 2025: आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है। बता दें कि पहले यह लिमिट 3 लाख रुपए तक थी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है। संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत KCC(किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से लिए गए ऋण के लिए ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी।

Kisan Credit Card

सरकार के इस फैसले से लाखों किसानों को फायदा होगा। आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड के साथ किसानों को सेविंग अकाउंट का भी लाभ मिलता है। इस कार्ड के लिए अप्लाई करने का प्रॉसेस बहुत ही सिंपल है और 15 दिनों के भीतर ही किसानों को यह कार्ड मिल जाता है। आइए जानते हैं कि क्या है KCC की आवेदन प्रक्रिया...

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए यह जरूरी डॉक्यूमेंट
किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC आवेदन के लिए किसानों को चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और किसान की जमीन के कागजात की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करने होगा। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक, पंचायत व जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं किसानों को 15 दिनों के भीतर ही कार्ड मिल जाता है। बैंक में आपको जाकर किसी बैंक एंप्लॉयी से किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन पत्र लेना होगा। इसमें सभी जरूरी डिटेल भरकर जमा करनी होंगी।

ये भी पढ़ें: Budget 2025: IIT से लेकर एयरपोर्ट तक, बजट में बिहार के लिए खुला पिटारा, जानें क्या हुई 6 बड़ी घोषणा?

ऑनलाइन भी कर सकते है आवेदन
अगर आप ऑफलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पसंद की बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर किसान क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा। यहां अप्लाई करने के बाद आपको नया पेज दिखेगा।

इसके बाद यहां आपको सभी जरूरी डिटेल भरनी होगी। सब्मिट करने के बाद आपको एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिलेगा। अगर आप इस कार्ड के लिए पात्र हैं, तो 5 दिनों के अंदर बैंक आपसे संपर्क करेगा।

ये भी पढ़ें: New Income Tax Slab 2025: आयकर दाताओं की चांदी, अपनी सैलरी से समझिए सालाना मिलेगा कितना फायदा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+