Budget 2025: IIT से लेकर एयरपोर्ट तक, बजट में बिहार के लिए खुला पिटारा, जानें क्या हुई 6 बड़ी घोषणा?

Budget 2025 For Bihar: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025-26 पेश कर दिया है। इस बजट में भी बिहार के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। पिछले बजट में बिहार पर ज्यादा फोकस किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि उनका बिहार के विकास पर ज्यादा ध्यान है। वो बिहार को देश के अन्य राज्यों की विकास धारा के साथ जोड़ना चाहती हैं।

कहा जा रहा है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बजट में उनपर ज्यादा ध्यान दिया गया है। सरकार ने बजट में बिहारवासियों के लिए पिटारा खोल दिया है। बिहार के लिए खास छह बड़े ऐलाव किए गए हैं। इसमें पटना आईआईटी (IIT) से लेकर पटना एयरपोर्ट के विस्तार कोसी नहर परियोजना, मखाना बोर्ड का गठन तक जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Budget 2025 For Bihar

Bihar Budget 2025: बिहार के लिए बजट में क्या बड़ी घोषणा की गई?

🔴 1. बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना: उत्पादन और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड के गठने करने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मखाना किसानों को बहुत फायदा होगा। बिहार के मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया में मखाने की खेती होती है।

🔴 2. पटना IIT का विस्तार: पटना IIT में होस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। आईआईटी पटना में बुनियादी ढांचे का विस्तारक किया जाएगा। 6,500 अतिरिक्त छात्रों के लिए व्यवस्था की जाएगी।

🔴 3. बिहार एयरपोर्ट: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि बिहार में 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे। बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट विकास और पटना एयरपोर्ट विस्तार की योजना का भी ऐलान किया गया है।

🔴 4. खाद्य प्रसंस्करण बढ़ावा: बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की जाएगी, जिससे खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

🔴 5. कोसी नहर परियोजना: पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना से मिथिला क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई होगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

🔴 6. मिथिला पेंटिंग को प्रोत्साहन: बजट प्रस्तुति के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी की बनाई मधुबनी कला की साड़ी पहनकर बिहार की समृद्ध विरासत को दर्शाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+