New Income Tax Slab 2025: आयकर दाताओं की चांदी, अपनी सैलरी से समझिए सालाना मिलेगा कितना फायदा?
New Income Tax Slab 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दूसरे आम बजट में आयकर देने वाले मध्यम वर्ग की बल्ले-बल्ले करा दी है। आयकर देने वाले निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से लेकर उच्च मध्यम वर्गीय परिवार इस बार की बजट घोषणा से बम-बम हो गया है। नई टैक्स रिजीम के तहत अब आयकर की सीमा पर सीधे 5 लाख रुपए की आमदनी पर राहत दी गई है। मतलब पहले 7 लाख रुपए की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता था, अब यह 12 लाख रुपए हो गई है।
इनकम टैक्स देने वाले लोग इस बार के बजट से बहुत ही ज्यादा उम्मीदें कर रहे थे और केंद्र सरकार ने उनका पूरा ख्याल रखा है। जहां कुछ एक्सपर्ट इनकम टैक्स में 10 लाख रुपए तक की आमदनी पर आयकर से मुक्ति की उम्मीद कर रहे थे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उसकी जगह 12,000 लाख रुपए तक की आमदनी को आयकर से मुक्त कर दिया है।

New Income Tax Slab 2025: 7 लाख रुपए की जगह अब 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं
अभी न्यू टैक्स रिजीम के तहत 7,00,000 लाख रुपए तक की सालाना आमदनी वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। इस बार के बजट में इस न्यू टैक्स रिजीम के तहत छूट इस तरह से बढ़ा दी गई है कि 12,00,000 रुपए तक सालाना आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। वैसे न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ने के बाद अब 12,75,000 रुपए तक कोई भी आयकर प्रभावी नहीं होगा।
New Income Tax Slab 2025: अपनी सैलरी से समझिए आपको कितने रुपयों की होगी बचत?
केंद्रीय बजट 2025-2026 में 8,00,000 रुपए से ज्यादा वार्षिक सैलरी वाले आयकर दाताओं को एक साल में होने वाली बजत का भी ब्योरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:-
- 8 लाख रुपए- कुल 30,000 रुपए की बचत (कोई टैक्स नहीं देना)
- 9 लाख रुपए- कुल 40,000 रुपए की बचत (कोई टैक्स नहीं देना)
- 10 लाख रुपए- कुल 50,000 रुपए की बचत (कोई टैक्स नहीं देना)
- 11 लाख रुपए- कुल 65,000 रुपए की बचत (कोई टैक्स नहीं देना)
- 12 लाख रुपए- कुल 80,000 रुपए की बचत (कोई टैक्स नहीं देना)
- 16 लाख रुपए तक- कुल 50,000 रुपए की बचत, छूट के बाद 1,20,000 रुपए टैक्स बनेगा
- 20 लाख रुपए तक- कुल 90,000 रुपए की बचत, छूट के बाद 2,00,000 रुपए टैक्स बनेगा
- 24 लाख रुपए तक- कुल 1,10,000 रुपए की बचत, छूट के बाद 3,00,000 रुपए टैक्स बनेगा
- 50 लाख रुपए तक- कुल 1,10,000 रुपए की बचत, छूट के बाद 10,80,000 रुपए टैक्स बनेगा

New Income Tax Slab 2025: न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स रेट का ढांचा इस तरह से रखा गया है-
- 0-4 लाख रपए- शून्य
- 4-8 लाख रुपए- 5%
- 8-12 लाख रुपए- 10%
- 12-16 लाख रुपए- 15%
- 16-20 लाख रुपए- 20%
- 20-24 लाख रुपए- 25%
- 24 लाख रुपए से अधिक- 30%
2024 के जुलाई में मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का जो पहला बजट पेश किया था, उसमें न्यू टैक्स रिजीम के तहत आयकर दाताओं को सिर्फ स्टैंडर्ड डिडक्शन में 25, 000 रुपए की राहत दी गई थी। पहले न्यू टैक्स रिजीम के तहत भी 50,000 रुपए ही स्टैंडर्ड डिडक्शन था, जिसे बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications