Budget 2025: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने किया बजट का स्वागत, कहा- कई अच्छे बिंदुओं को उठाया
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी शनिवार 01 फरवरी को आम बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं से लेकर महिला, किसान और मिडिल क्लास तक के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब इस बजट पर राजनेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए है।
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने बजट पर कहा, 'उन्होंने (निर्मला सीतारमण) कई अच्छे बिंदुओं को उठाया है, जिससे मध्यम वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र और कई क्षेत्रों को उन्होंने कवर किया है। मैं इस बजट का स्वागत करता हूं।'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौग़ात..! पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निश्चित तौर पर इस जनकल्याणकारी निर्णय से मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन लाभान्वित होगा।'
यह फ़ैसला न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। वहीं, JDU सांसद संजय कुमार झा ने बजट पर कहा, 'बिहार के लिए सबसे बड़ी घोषणा यह है कि एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। मखाने की वैश्विक मांग है। मखाना बोर्ड के गठन से बहुत लाभ होगा, यह एक बड़ी घोषणा है।'
पश्चिमी कोसी नहर पूरे मिथिला की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसके लिए वित्त मंत्री ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर बजट बिहार के लिए सुखद है। मध्यम वर्ग को दी गई कर छूट एक बहुत बड़ी घोषणा है, राहत है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, 'जिन राज्यों में चुनाव आने वाले हैं, उनके नाम सबसे ज्यादा लिए गए।
बिहार फिर असम का नाम लिया। पंजाब का नाम भी नहीं लिया जहां किसान MSP की गारंटी के लिए धरने पर बैठे हैं। किसानों की लड़ाई को बिल्कुल भी नहीं सुना गया, इसलिए मुझे दुख है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: क्रेडिट कार्ड, ID कार्ड, हेल्थ कवर, बजट में स्ट्रीट वेंडर्स-गिग वर्कर्स के लिए क्या-क्या हुए ऐलान












Click it and Unblock the Notifications