Budget 2019: मोदी सरकार के बजट पर अमित शाह बोले- बजट में मध्यम वर्ग को दी गई है बड़ी राहत
नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से आज संसद में पेश किए गए कार्यकाल के अखिरी बजट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा है कि यह बजट किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को प्रधानमंत्री जी से जो अपेक्षाएं थीं, यह बजट उन सभी अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। इसके साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए सालान दिया जाएगा। ये कदम किसानों की आय को दो गुना करने में महत्वपूर्ण होगा।

शाह ने कहा कि पांच लाख रुपए तक की वार्षिक आय को पूर्ण रूप से कर मुक्त करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के माध्यम वर्ग को एक बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार द्वारा माध्यम वर्ग के हित में किये जा रहे विभिन्न अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष प्रयासों की कड़ी में यह एक बड़ा निर्णय है। इसके साथ शाह ने कहा कि देश में घुमंतू समुदाय सदैव से उपेक्षित व विकास से वंचित रहा है। मोदी सरकार द्वारा इस वर्ग के कल्याण के लिए बनाये गए 'कल्याण बोर्ड' और उनकी पहचान के लिए नीति आयोग अंतर्गत बनाये गए आयोग से उनके विकास के प्रयासों को स्थायित्व और गति देने के लिए मैं मोदी सरकार को धन्यवाद देता हूं।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि संगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर और कामगारों को 7000 रुपए तक का बोनस और बोनस मिलने के लिए पात्रता को 21,000 प्रति माह बढ़ने के निर्णय से निचले स्तर पर कार्यरत वर्ग को बड़ी राहत देने के निर्णय का ह्रदय से स्वागत करता हूँ। वर्षो से उपेक्षित देश की सुरक्षा सदैव मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। मोदी सरकार ने अपने हर निर्णय से हमारे सैनिकों का मनोबल और देश का मान बढ़ाया है। आज रक्षा बजट को अब तक का सर्वाधिक 3 लाख करोड़ रुपए करने पर मैं पार्टी सरकार को धन्यवाद देती है।
यह भी पढ़ें- Budget 2019: पीयूष गोयल बोले- भारत की जीडीपी पिछले पांच सालों में सबसे तेज़, दुनिया में बनाई जगह












Click it and Unblock the Notifications