Budget 2019: पीयूष गोयल बोले- भारत की जीडीपी पिछले पांच सालों में सबसे तेज़, दुनिया में बनाई जगह
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। हालांकि ये बजट बजट अंतरिम बजट है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के ईलाज के लिए अमेरिका में होने की वजह से पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बजट पेश किया। पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत ने पिछले पांच साल में दुनिया में तेजी से उभरते हुए देश के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। भारत की जीडीपी में पिछले पांच सालों में तेजी से बढोतरी हुई है। ये बढोतरी देश की पिछली सभी सरकारों से अधिक है।

पीयूष गोयल ने लोकसभा में साल 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा, " पिछले पांच सालों में भारत की पहचान उभरते हुए देश के तौर पर हुई है"। उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि भारत दुनिया की तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और पिछले पांच सालों में देश की जीडीपी पिछली सभी सरकारों से ऊंची रही है। पीयूष गोयल ने लोकसभा में ये भी कहा कि एनडी सरकार जब सत्ता में आई थी, उस समय महंगाई दर दो डिजिट में थी। सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसकी कमर तोड़ दी है।
गौरतलब है कि सरकार ने शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट में किसानों से लेकर करदाताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जहां आय कर की अधिकतम सीमा को 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। वहीं किसानों को साल में 6000 रुपये देने का ऐलान किया है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार ने सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications