Ceasefire Violation: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को हुए जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है।

बड़ी बातें
- भारतीय जवान भी शांत नहीं बैठे हैं और वो भी लगातार पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
- शुक्रवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद बीएसएफ जवान की पहचान बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है।
- पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक नागरिक भी जख्मी हुआ है।
- गुरूवार को भी पाकिस्तान ने अखनूर और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ा था।
- जिसमें बीएसएफ के दो जवान समेत पांच लोग घायल हो गए थे।

खास बात ये है कि गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के नौगाम में लश्कर कमांडर अबु इस्माइल अपने साथी अबु कासिम समेत सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया था। पाकिस्तानी आतंकी अबु इस्माइल को आतंकी अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर की कमान सौंपी गई थी। अबु इस्माइल जुलाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था।












Click it and Unblock the Notifications