BSF Jawan Holi Celebration: बीएसएफ के जवानों ने सरहद पर स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली
BSF Jawan Holi Celebration: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली का त्योहार मनाया।

BSF Jawan Holi Celebration: आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ होली का त्येहार मनाया। जवानों ने जम्मू कश्मीर में स्थित सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली खेली। बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा भारत और पकिस्तान के बीच की है। सरहद पर बैठे जवानों की वजह से हमें हमारे घरों में महफूज फील होता है। सीमाओं पर पहरा दे रहे जवानों के त्येहार भी उनके अपनों के बिना ही जाते हैं। Fact Check: BSF-Indian Army फेसबुक पेज निकला फेक, ऑफिशियल की कर रहा नकल
होली की छुट्टी पर हर कोई घर जाना चाहता है। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अपना परीवार और दोस्तों को बहुत मीस करते हैं। उनके लिए उनका परिवार स्थानीय लोग व साथ काम कर रहे जवान हैं जिनके साथ वे होली का रंग लगा कर खुशियां मनाते हैं। स्थानीय लोगों ने भी खुशी के साथ रंग लागा कर जवानों के साथ होली खेली। एएनआई की ओर से सामने आई विडियों में सभी एक दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आ रहें हैं। भारतीय सीमा में मवेशी चराने आए बांग्लादेशियों ने BSF पर किया हमला, दो जवान घायल, हथियार छीनकर भागे
Recommended Video

बीएसएफ के जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाया। जम कर डांस किया। खूब मस्ती भी की। बीएसएफ के सभी जवानों में महिला जवान भी शामिल थी। गुलाल उठाते हुए हंसी खुशी के साथ स्थानीय लोगों के साथ जवानों ने खुब रंग खेला। हालंकि होली 8 मार्च 2023 को है। होली का यह कार्यक्रम भारत और पकिस्तान के इंटरनेशनल बोर्ड पर हुआ जो कि जम्मु-कश्मीर के सांबा जिले में है।












Click it and Unblock the Notifications