Fact Check: BSF-Indian Army फेसबुक पेज निकला फेक, ऑफिशियल की कर रहा नकल
एक फेसबुक पेज 'बीएसएफ-इंडियन आर्मी' सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक हैंडल की नकल कर रहा है, जो कि फेक है।

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर कई फर्जी पेज चल रहे हैं, जो हूबहू ओरिजन अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर लगाकार फेसबुक पर अपडेट्स डालते हैं, जिसको यूजर भी असली समझते हैं। ऐसे में सरकारी एजेंसी पीआईबी ने ऐसे ही एक फेसबुक पेज को लेकर यूजर्स को चेताया है, जो कि भारतीय सेना के नाम से चलाया जा रहा है।
भारतीय सेना का फेसबुक पेज
फेसबुक पर एक 'BSF-Indian Army' के नाम से भारतीय सेना का फेसबुक पेज चलाया जा रहा है, जिसके 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यह पेज भारतीय सेना के ऑफिशियल पेज की तरह अपने अकाउंट्स पर अपडेट डालता है, जिसके चलते लोग इसे आधिकारिक पेज समझ बैठे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से फेक हैं।
बनाया हुआ है फेक अकाउंट
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में कहा कि एक फेसबुक पेज 'बीएसएफ-इंडियन आर्मी' सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक हैंडल की नकल कर रहा है। PIB Fact Check में यह साबित हुआ है कि ये FB अकाउंट फेक है। बीएसएफ का असली एफबी पेज "@OfficialPageBSF" है। इसी के साथ आधिकारिक जानकारी के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के भी सलाह दी है।
Recommended Video
इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे कई नकली पेज हैं, जो ऑफिशियल पेज की कॉपी करते हैं। ऐसे में लोग फेक और असली समझ बैठते हैं और फिर उन पेजों से शेयर होने वाली भ्रामक चीजों पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और फेक अकाउंट्स के बारे में सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेकर 'पीआईबी फैक्ट चेक' (PIB Fact Check) पता लगातार लोगों को आगाह करती है।

Fact Check
दावा
फेसबुक पेज 'बीएसएफ-इंडियन आर्मी' पेज को यूजर असली समझ रहे हैं।
नतीजा
PIB ने बताया कि यह पेज फेक है।












Click it and Unblock the Notifications