Coronavirus: 24 घंटे में बीएसएफ के 13 जवान संक्रमित, अब तक 247 पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षाबलों में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के 13 कर्मियों में कोरोना संक्रमण पाया गया। देशभर में अब सीआरपीएफ के जवानों में कोरोना संक्रमण के कुल संख्या 247 हो गई है। बुधवार को संक्रमित पाए गए 13 जवानों में से 11 दिल्ली के हैं और एक-एक कोलकाता और त्रिपुरा के हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और इनके संपर्क में आने वाले अन्य कर्मियों को क्वारंटाइन में रखा गया है।

BSF has reported 13 new COVID19 positive cases in the last 24 hours

देश में कोरोना संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देशभर में 74,281 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 2400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय सुरक्षा बलों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है, बीएसएफ के 247 से ज्यादा जवान अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में बीएसएफ के 30 जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे। वहीं बीएसएफ की 86वीं बटालियन के 24 जवान कोरोना संक्रमित आए थे। अब तक पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 350 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना की सबसे ज्यादा मार सीआरपीएफ पर पड़ी है, जिसके 155 जवान पॉजिटव निकल चुके हैं। दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स को दो दिन के लिए बंद भी करना पड़ा था।

देश में 24386 मरीज हो चुके हैं ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि देशभर से पिछले 24 घटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 3525 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 74281 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 122 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2415 हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक 24386 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: COVID-19: आगरा में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, CMO के बाद हटाए गए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+