COVID-19: आगरा में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, CMO के बाद हटाए गए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल
आगरा। आगरा में मंगलवार को 12 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है। जिले में संक्रमण से अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। लगातार खराब होती जा रही स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ऐक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य महकमे में भी तेजी से बदलाव किया जा रहा है। बुधवार को आगरा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जीके अनेजा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय भेजा गया है। बता दें, इससे पहले आगरा के सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स को हटाया गया था।

कानपुर से डॉ. संजय काला बने कार्यवाहक प्रिंसिपल
डॉ. जीके अनेजा की जगह अब डॉ. संजय काला को आगरा भेजा गया है। डॉ संजय काला अभी तक कानपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में सामान्य सर्जरी विभाग के हेड हैं। उन्हें अग्रिम आदेशों तक आगरा मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर तैनाती के आदेश हुए हैं। वहीं, झांसी मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को डॉ. संजय काला के सहयोग के लिए आगरा भेजा गया है।
आगरा में बढ़ता जा रहा कोरोना का ग्राफ
Recommended Video
आगरा में मंगलवार को 12 नए केस सामने आए थे। यहां संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है। जबकि जिले में संक्रमण से अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर आगरा सेंट्रल जेल में 10 कैदियों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा हुआ है। डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा कि आगरा सेंट्रल जेल में 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 14 कैदियों और 13 जेलकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 10 कैदी पॉजिटिव निकले, बाकी सब नेगेटिव थे। 4 कैदियों और 13 जेलकर्मियों को क्वारेंटाइन में रखा गया है, वहीं 98 कैदियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। डीजी जेल ने बताया कि प्रशासन से प्राथमिकता पर टेस्ट की रिपोर्ट मांगी गई है। 98 कैदियों को अलग बैरक में शिफ्ट कर क्वारंटाइन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications