Bihar Board Results 2018: आज किसी भी वक्त घोषित हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 10वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

पटना। बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 10वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि रिजल्ट किस वक्त जारी किया जाएगा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

Results

इस साल बिहार की बोर्ड परीक्षाओं में 25 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। 10वीं कक्षा में 17,70,042 छात्र और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 12,80,000 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड अधिकारियों ने बताया था कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट मई के पहले दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा, जिसमें 10वीं का रिजल्ट आज ही आ सकता है। पिछले साल इंटर का रिजल्ट 30 मई और हाईस्कूल का रिजल्ट 22 जून को घोषित किया गया था, लेकिन इस बार BSEB रिजल्ट जल्द जारी कर रहा है।

रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र/छात्राएं अपना एडमिट कार्ड पास में रख लें। परिणाम देखने के लिए छात्रों को इसकी जरूरत पड़ेगी। घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

* बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं।

* 10वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉ-इन करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

पिछले साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में 17.24 लाख छात्र/छात्राएं बैठे थे जिसमें से केवल 50 प्रतिशत यानी 8.63 लाख छात्र सफल हो पाए थे। बिहार में इस साल नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने कई कठोर कदम उठाए थे। इस बार छात्र/छात्राओं को परीक्षा केंद्र में जूते और मौजे पहनने की भी इजाजत नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें: पंक्चर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, पढ़ें इसकी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+